Nora Fatehi के फैंस के लिए आई गुडन्यूज, खुद अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर किया खुलासा
मनोरंजन न्यूज डेस्क। देश में कोरोना वायरस महामारी एक बार फिर से अपने पैर पसार रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। जिसमे अभिनेत्री नोरा फतेही का नाम भी शामिल है। नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी अपने चाहने वालों को शेयर की थी। हालांकि अब जो खबर सामने आई है उसे सुनने के बाद अभिनेत्री नोरा फतेही के चाहने वालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं होगा।
नोरा फतेही की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फैंस को दी है। नोरा फतेही ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपना कोरोना वायरस का टेस्ट कराया जिसमे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैl उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
अपने पोस्ट में नोरा फतेही ने लिखा है कि, वह अपनी ऊर्जा और शक्ति पर काम कर रही है। नोरा फतेही ने लिखा कि, नमस्ते दोस्तों, मेरा टेस्ट नेगेटिव आया है। आप लोगों की प्रार्थना और प्यार के लिए धन्यवाद।
एटली कुमार और Shahrukh Khan की फिल्म लॉयन की कहानी हुई लीक
साथ ही उन्होंने बताया कि ये उनके लिए बहुत कठिन समय था। बता दें कि बीते 28 दिसंबर को नोरा फतेही की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि अब वो कोरोना से ठीक है लेकिन वो इन दिनों अपना पूरा ख्याल रख रही है। अगर हम बात करें नोरा फतेही के काम की तो कुछ समय पहले उनका म्यूजिक वीडियो डांस मेरी रानी रिलीज किया गया था जिसमे उनके साथ सिंगर गुरू रंधावा थे।
कैंसिल हुई Salman Khan की फिल्म Tiger 3 की शूटिंग, सामने आया ये बड़ा कारण
इस डायरेक्टर के हाथ सौंपी गई Akshay Kumar और Tiger Shroff की एक्शन फिल्म की जिम्मेदारी