FIFA World Cup 2026: नोरा फतेही का ग्लोबल जलवा, दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में ‘सीर सीर’ पर परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
हाल ही में FIFA वर्ल्ड कप 2026 चर्चा का विषय बना हुआ है। टूर्नामेंट शुरू होने के बाद से ही लगातार अपडेट्स आ रहे हैं। ओपनिंग सेरेमनी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। पहली ओपनिंग सेरेमनी मैक्सिको में हुई थी, जिसमें शकीरा ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। अब कनाडा में हुई दूसरी ओपनिंग सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस इवेंट में मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सबका दिल जीत लिया।
NoraFatehi Stunning performance at #FIFAWORDCUP2026 💫 pic.twitter.com/987i2YJeBV
— R͓̽A͓̽J͓̽I͓̽ (@Rajimakathi10) June 13, 2026
**नोरा फतेही ने महफिल लूटी**
एक्ट्रेस नोरा फतेही FIFA वर्ल्ड कप 2026 की वजह से फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने टूर्नामेंट की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में शानदार परफॉर्मेंस दी। टोरंटो स्टेडियम में हुए इस इवेंट ने दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नोरा फतेही ने अपने आकर्षक डांस मूव्स से भीड़ का मन मोह लिया। आर्टिस्ट वाजेड्रीम और संजॉय के साथ मिलकर, उन्होंने अपनी गायकी और परफॉर्मेंस से FIFA के ऑफिशियल गाने 'सिर सिर' को एक खास अंदाज दिया। नोरा फतेही के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
**दूसरे स्टार्स की भी धूम**
दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही के साथ कई अन्य स्टार्स भी शामिल हुए। एलैनिस मोरिससेट, एलेशिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज़, माइकल बुब्ले, संजॉय, वाजेड्रीम और विलियम प्रिंस की परफॉर्मेंस ने इवेंट की रौनक बढ़ा दी। गौरतलब है कि यह दूसरी ओपनिंग सेरेमनी रात 11 बजे शुरू हुई थी। कमेंट सेक्शन में नोरा फतेही के वीडियो और तस्वीरों के बारे में अपनी राय जरूर बताएं।