×

Ganesh Chaturthi 2026: गणपति उत्सव पर दिखना है सबसे खूबसूरत, दीपिका से करीना तक इन एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक्स करें ट्राई
 

 

गणेश चतुर्थी के मौके पर अगर आप ट्रेडिशनल के साथ ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साड़ी स्टाइल से इंस्पिरेशन लिया जा सकता है। दीपिका पादुकोण से लेकर करीना कपूर तक कई अभिनेत्रियों के खूबसूरत एथनिक लुक्स फेस्टिवल के लिए परफेक्ट हैं। आप अपनी पसंद के कलर और स्टाइल के हिसाब से इन लुक्स को री-क्रिएट कर सकती हैं।


Deepika Padukone का पर्पल साड़ी लुक
पर्पल कलर की साड़ी में दीपिका पादुकोण का लुक बेहद एलिगेंट नजर आता है। साड़ी का सिल्वर बॉर्डर आउटफिट को खास बना रहा है। उन्होंने व्हाइट एक्सेसरीज के साथ लुक को बैलेंस किया और बालों में स्लीक बन बनाया। पूजा या गणेश उत्सव के लिए यह स्टाइल क्लासी च्वॉइस हो सकता है।
Katrina Kaif की रेड साड़ी से लें इंस्पिरेशन
फेस्टिवल पर रेड कलर पहनना काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में कैटरीना कैफ का रेड साड़ी लुक आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हैवी साड़ी के साथ उन्होंने सिंपल ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप चुना है। खुले बाल पूरे लुक को सॉफ्ट और ग्लैमरस टच देते हैं।
Mouni Roy का रेड-गोल्डन कॉम्बिनेशन
मौनी रॉय की रेड और गोल्डन साड़ी गणेश चतुर्थी के लिए एक शानदार फेस्टिव लुक दे सकती है। वन-साइड ड्रेप साड़ी को मॉडर्न फिनिश देता है। हैवी चोकर और झुमकों के साथ उनका लुक और भी रॉयल नजर आता है। अगर आपको ट्रेडिशनल ज्वेलरी पसंद है तो इस स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।
Tara Sutaria का ऑफ-व्हाइट लुक
अगर आप रेड या दूसरे ब्राइट शेड्स से हटकर कुछ लाइट पहनना चाहती हैं तो तारा सुतारिया का ऑफ-व्हाइट साड़ी लुक पसंद आ सकता है। हैवी बॉर्डर वाली साड़ी के साथ गोल्डन एक्सेसरीज खूबसूरत कॉम्बिनेशन बनाती हैं। बालों का बन इस एथनिक लुक को सोबर और एलिगेंट फिनिश देता है।
Mrunal Thakur की रेड साड़ी
सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक के लिए मृणाल ठाकुर की रेड साड़ी से आइडिया लिया जा सकता है। साड़ी के साथ चोकर और झुमकों की ज्वेलरी उनके ट्रेडिशनल लुक को और निखारती है। गणेश चतुर्थी की पूजा या फैमिली फंक्शन के लिए यह स्टाइल आसानी से री-क्रिएट किया जा सकता है।


Alia Bhatt का येलो एथनिक लुक
अगर इस बार कुछ हटकर पहनना चाहती हैं तो आलिया भट्ट का येलो साड़ी लुक ट्राई किया जा सकता है। ट्रांसपेरेंट फैब्रिक वाली साड़ी के साथ कट-स्लीव ब्लाउज इसे मॉडर्न टच देता है। चोकर और ईयररिंग्स के साथ यह आउटफिट फेस्टिव और ग्लैमरस दोनों नजर आता है।
Kareena Kapoor की रेड-ग्रीन स्टाइलिंग
करीना कपूर का रेड साड़ी लुक भी गणेश चतुर्थी के लिए शानदार इंस्पिरेशन है। रेड साड़ी के साथ ग्रीन कलर का स्टेटमेंट नेकलेस काफी खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बनाता है। खुले बाल और एलिगेंट स्टाइलिंग इस लुक को सिंपल के साथ रॉयल टच देती है।
किस लुक को कर सकती हैं री-क्रिएट?
गणेश चतुर्थी पर आप अपनी पसंद के मुताबिक ब्राइट रेड, रॉयल पर्पल, लाइट ऑफ-व्हाइट या येलो साड़ी चुन सकती हैं। अगर आउटफिट हैवी है तो ज्वेलरी को मिनिमल रखें और अगर साड़ी सिंपल है तो स्टेटमेंट नेकलेस या चोकर से पूरे लुक को खास बनाया जा सकता है।