×

अभी से 9 साल की Aradhya Bachchan अभिनेत्री Jhanvi Kapoor को दे रही टक्कर, वायरल वीडियो

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर और खूबसूरत कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। अब इसी बीच एश्वर्या और अभिषेक की लाडली बेटी आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल बात ये है कि आराध्या बच्चन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमे आराध्या डांस करती हुई दिखाई दे रही है।

आराध्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे नन्ही सी आराध्या के डांस को देखकर फैंस उसकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आराध्या बच्चन अभी महज 9 साल की है और सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे उसका डांस देखकर लोग हैरान है कि कैसे आराध्या बच्चन एक के बाद एक डांस स्टेप को फॉलो करती नजर आ रही है।

आराध्या बच्चन इस वीडियो में अभिनेत्री जानवी कपूर की फिल्म रूही के सबसे पॉपुलर गाने नदियों पार पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है। इस दौरान आराध्या बच्चन ने जानवी कपूर के डांस स्टेप को कॉपी करती है।

इस वीडियो को आराध्या बच्चन के एक फैन क्लब के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आराध्या बच्चन के डांस देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ये एक सुपरस्टार बनेगी। वहीं दूसरे नहीं लिखा कि, आराध्या अभी से एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही है।