×

सर्कस से आचार्य तक, इन फिल्मों से बॉक्स आफिस पर धमाल मचाने वाली हैं Pooja Hegde

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री पूजा हेगड़े आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री पूजा हेगड़े को बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने अपने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी होगी। इस मौके पर हम आपको पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके जरिए वो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

सर्कस
पूजा हेगड़े जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सर्कस में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ अभिनेता रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। ये पहली बार होगा जब रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े किसी फिल्म में एक साथ काम करने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस का भी अहम रोल होने वाला है।

राधे श्याम
पूजा हेगड़े जल्द ही प्रभास की अगली फिल्म राधे श्याम में नजर आने वाली है। इस फिल्म की कहानी एक रोमांटिक ड्रामा है, कुछ समय पहले फिल्म राधे श्याम से पूजा के नए लोग का खुलासा करते हुए प्रभास ने अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दी है।

कभी ईद कभी दिवाली
पूजा हेगड़े जल्द ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनकी अगली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में काम करने वाली है।

बीस्ट
अभिनेता थालापाठी विजय के साथ पूजा हेगड़े जल्द ही उनकी अगली फिल्म बीस्ट में नजर आने वाली है। जिसका ऐलान कुछ समय पहले ही मेकर्स ने किया था।

मोस्ट एलिजिबल बैचलर
मोस्ट एलिजिबल बैचलर फिल्म में भी अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आने वाले हैं। बता दें कि फिल्म में अखिल अक्कीनेनी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

KBC 13 सुपरहिट फिल्म Sholey की होगी लाइव शूटिंग, 15 अक्टूबर को केबीसी 13 में होगा धमाल

पत्नी Radhika Pandit के साथ डेट पर निकले KGF स्टार Yash, सामने आया वीडियो

Sidharth Malhotra ने नन्ही फैन के साथ रीक्रिएट किया शेरशाह का पॉपुलर सीन, वीडियो वायरल

आचार्य
अभिनेत्री पूजा हेगड़े जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म आचार्य में अभिनेता राम चरण के साथ दिखाई देने वाली हैं। फिल्म में चिरंजीवी और काजल अग्रवाल का भी अहम रोल होने वाला है।