×

आदिपुरूष से लेकर सलार तक शामिल, इन फिल्मों से बॉक्स आफिस पर हंगामा करने वाले हैं प्रभास

 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रभास आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि, अभिनेता प्रभास ने आज अपनी जिंदगी के 42 साल पूरे कर लिए है। अभिनेता ने अपने अब तक के अभिनय करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया है। उनकी हर एक फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। आज हम आपके लिए अपने लेख में प्रभास की अपकमिंग फिल्म के बारे में बताने जा रहे है। जिसके जरिए वो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इतिहास रचने वाले हैं।

आदि पुरुष

अभिनेता प्रभास की अगली फिल्म आदि पुरुष है, जो पौराणिक कथा रामायण पर आधारित है। जिसमे प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले है। फिल्म में कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

राधे श्याम

प्रभास की अपकमिंग फिल्म राधे श्याम भी है, ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म प्रभास के साथ अभिनेत्री पूजा हेगडे़ भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली है। इसका निर्देशन राधा कृष्ण कुमार ने किया है।

सलार

अभिनेता प्रभास की फिल्म सलार है जो अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसे तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। सलार में प्रभास के अलावा श्रुति हासन मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।

स्पिरिट

अभिनेता प्रभास की अगली फिल्म स्पिरिट है जिसका ऐलान कुछ समय पहले ही मेकर्स ने किया था। जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा करने वाले है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, करीना कपूर के हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा।

प्रोजेक्ट के

प्रभास जल्द ही दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म प्रोजेक्ट के में दिखाई देने वाले है। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन करने वाले है।