×

गोविंदा के बचाव में उतरीं पूर्व को-स्टार सोमी अली, वीडियो में बोलीं- टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती

 

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हाल ही में सुनीता ने गोविंदा के एक कम उम्र की को-एक्ट्रेस के साथ नजर आने पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूमने पर शर्म आनी चाहिए। इसके बाद गोविंदा ने भी अपनी पत्नी की सार्वजनिक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें भाषा और परिवार की गरिमा का ध्यान रखने की सलाह दी। अब इस पूरे विवाद के बीच गोविंदा की पूर्व को-एक्ट्रेस सोमी अली उनके समर्थन में सामने आई हैं। सोमी अली ने गोविंदा के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और अभिनेता के काम तथा प्रतिभा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि किसी कलाकार की उम्र उसके टैलेंट को तय नहीं करती।

सोमी अली ने किया गोविंदा का बचाव

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/ffgBBPAs674?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ffgBBPAs674/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सोमी अली ने गोविंदा को याद करते हुए उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने गोविंदा को बेहद विनम्र कलाकारों में पाया था। सोमी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके मन में गोविंदा और सुनीता आहूजा दोनों के लिए सम्मान है।सोमी अली ने गोविंदा के किसी कम उम्र की अभिनेत्री के साथ काम करने को लेकर उठ रहे सवालों पर भी अपनी राय रखी। उनका कहना है कि किसी अभिनेता का युवा अभिनेत्री के साथ काम करना उम्र को लेकर भेदभाव नहीं माना जाना चाहिए।

‘टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं’

सोमी अली ने अपने पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि कलाकार को उम्र के आधार पर काम से दूर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर अभिनेता को यह मौका मिलना चाहिए कि वह साबित कर सके कि उसमें अभी भी कुछ अच्छा और सार्थक करने की क्षमता है।उन्होंने यह भी कहा कि उम्र को किसी कलाकार के खिलाफ हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए। एक कलाकार का अपने काम को जारी रखना और दर्शकों का मनोरंजन करना उसकी प्रतिभा और जुनून को दर्शाता है।

सुनीता के बयानों से बढ़ा विवाद

दरअसल, गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कथित मतभेदों को लेकर हाल में कई तरह की चर्चाएं सामने आई हैं। गोविंदा के कम उम्र की को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आने के बाद सुनीता ने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने गोविंदा पर तंज कसते हुए उन्हें ‘शुगर डैडी’ तक कहा था।

इसके बाद गोविंदा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में बड़े कलाकारों ने युवा कलाकारों के साथ काम किया है और किसी के साथ काम करने को गलत नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने सुनीता से सार्वजनिक रूप से बोलते समय सावधानी बरतने की अपील भी की।अब सोमी अली के खुलकर गोविंदा के समर्थन में आने के बाद यह विवाद और चर्चा में आ गया है। उनकी टिप्पणी को गोविंदा के लंबे फिल्मी करियर और उम्र को लेकर उठाए जा रहे सवालों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।