×

'हमारा सब कुछ नैचुरल है', आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी ने बोटॉक्स-सर्जरी पर कसा तंज; वीडियो वायरल

 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियां आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के सेट पर हुई अनौपचारिक बातचीत में दोनों अभिनेत्रियों ने बोटॉक्स और प्लास्टिक सर्जरी के मुद्दे पर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, जबकि बॉलीवुड को लेकर मजाकिया अंदाज में कई बातें कहीं।

मेकअप रूम का वीडियो आया सामने

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/cpU3QRybdj4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/cpU3QRybdj4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सामने आए वीडियो में रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे और उनकी एक साथी अभिनेत्री मेकअप रूम में तैयार होती नजर आ रही हैं। इसी दौरान बोटॉक्स और प्लास्टिक सर्जरी को लेकर बातचीत शुरू होती है।जब एक अभिनेत्री ने मजाक में रानी चटर्जी से पूछा कि उन्होंने कौन-सा बोटॉक्स कराया है, तो रानी ने हैरानी जताते हुए कहा कि "भोजपुरी एक्ट्रेसेस बोटॉक्स कराती हैं क्या?"

आम्रपाली बोलीं- हमारे यहां सब नैचुरल

बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने मुस्कुराते हुए कहा,

"हमारे यहां सब कुछ नैचुरल है।"

इसके बाद रानी चटर्जी ने भी हंसते हुए कहा,

"हमारा यह सब माल असली है। मुझे लगता है कि अगर हम लोग बॉलीवुड में होते, तो वहां यह सब करवाना पड़ता। वहां चेहरा बदलने के लिए सर्जरी करानी पड़ती है।"

वीडियो में बातचीत हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में होती दिखाई देती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग दोनों अभिनेत्रियों के बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि इस तरह की टिप्पणियों को किसी पूरी इंडस्ट्री या सभी कलाकारों पर लागू नहीं माना जाना चाहिए।

बॉलीवुड पर टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

वीडियो में अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड का नाम लेते हुए बोटॉक्स, लिप फिलर्स और कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं को लेकर तंज किया। हालांकि, उन्होंने किसी विशेष बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम नहीं लिया। यह उनके निजी विचार और सेट पर हुई अनौपचारिक बातचीत का हिस्सा था।

सौंदर्य को लेकर अलग-अलग हैं व्यक्तिगत पसंद

फिल्म इंडस्ट्री में कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं जैसे बोटॉक्स या फिलर्स का इस्तेमाल करना या न करना पूरी तरह व्यक्तिगत निर्णय होता है। कई कलाकार इन प्रक्रियाओं को अपनाते हैं, जबकि कई अपनी प्राकृतिक पहचान बनाए रखना पसंद करते हैं। फिलहाल, आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और उनके बयान पर प्रशंसकों के बीच बहस जारी है।