☰
×

Drishyam 3 Advance Booking: तोड़ डाले 'सिंघम अगेन' के रिकॉर्ड, संकट में फंसी 'हनुमान अंश' और 'द वन'

 

अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज से पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल पैदा कर दी थी। विजय सलगांवकर की कहानी के इस आखिरी अध्याय को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिली।फिल्म की ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग के फाइनल आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग ₹31.65 करोड़ ग्रॉस रही, जबकि ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा करीब ₹27.92 करोड़ रहा। इस दौरान करीब 8.82 लाख टिकट एडवांस में बिके और 16 हजार से ज्यादा शो बुकिंग के लिए उपलब्ध थे।

अजय देवगन की फिल्मों में सबसे बड़ी प्री-सेल्स में शामिल

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने फिल्म को हिंदी सिनेमा की बड़ी ओपनिंग डे प्री-सेल्स वाली फिल्मों की सूची में पहुंचा दिया है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, ओपनिंग डे की ₹27.92 करोड़ की बुकिंग बिना ब्लॉक सीटों के हिसाब से फिल्म को हिंदी सिनेमा की ऑल-टाइम टॉप-5 ओपनिंग डे प्री-सेल्स में ले गई।फिल्म की एडवांस बुकिंग में दिल्ली-NCR और महाराष्ट्र जैसे बड़े बाजारों से मजबूत प्रतिक्रिया देखने को मिली। रिलीज से पहले ही कई शोज तेजी से भरते नजर आए।

कहानी को लेकर भी बना हुआ था सस्पेंस

'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2015 में हुई थी, जबकि दूसरा पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था। अब तीसरे और अंतिम अध्याय में एक बार फिर विजय सलगांवकर अपने परिवार को बचाने और पुराने राज को संभालने की कोशिश करता दिखाई देता है।फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। अजय देवगन और तब्बू के साथ श्रिया सरन, रजत कपूर और जयदीप अहलावत अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।इस बार कहानी को लेकर एक खास बात यह भी है कि हिंदी फिल्म को मलयालम कहानी की हूबहू कॉपी के तौर पर पेश नहीं किया गया है। मेकर्स ने इसे फ्रेंचाइजी के हिंदी वर्जन के हिसाब से आगे बढ़ाया है, जिससे क्लाइमैक्स को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई।

बॉक्स ऑफिस पर कैसी होगी शुरुआत?

फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए रिलीज से पहले ट्रेड में मजबूत ओपनिंग की चर्चा थी। अब फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है, इसलिए असली तस्वीर स्पॉट बुकिंग और पूरे दिन के टिकट कलेक्शन से सामने आएगी।गौरतलब है कि फिल्म 2 अक्टूबर, यानी गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई है। ऐसे में छुट्टी और वीकेंड का फायदा भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि विजय सलगांवकर की कहानी का यह आखिरी अध्याय बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा रिकॉर्ड बनाता है और दर्शकों को इसका क्लाइमैक्स कितना पसंद आता है।