×

बरेली एयरपोर्ट पर दिशा पाटनी का देसी अंदाज, वीडियो में जाने पिता से मंगवाया घर का खाना; अक्षय कुमार समेत टीम ने लिया स्वाद

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोमवार को अभिनेता अक्षय कुमार, राजपाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ बरेली पहुंचीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जहां दिशा ने अपने पिता से घर का बना खाना मंगवाकर सभी को सरप्राइज कर दिया।

एयरपोर्ट पर दिखा खास पारिवारिक पल

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/wv8CHg3rs-k?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/wv8CHg3rs-k/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के मुताबिक, दिशा पाटनी ने एयरपोर्ट पहुंचते ही अपने पिता को फोन किया और घर का बना खाना लाने के लिए कहा। इसके बाद उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी घर से दाल, चावल, सब्जी और रोटी लेकर सीधे एयरपोर्ट पहुंचे।

अक्षय, राजपाल और अक्षरा ने उठाया स्वाद का लुत्फ

दिशा के साथ मौजूद अक्षय कुमार, राजपाल यादव और अक्षरा सिंह ने भी इस घर के खाने का आनंद लिया। इस दौरान माहौल काफी हल्का-फुल्का और पारिवारिक नजर आया। अभिनेता अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, “मजा आ गया।”

‘वेलकम टू द जंगल’ प्रमोशन के दौरान हुआ वाकया

दिशा पाटनी के पिता ने बताया कि वह फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के प्रमोशन के लिए मुंबई से मुरादाबाद जा रही थीं। उनका चार्टर्ड प्लेन दोपहर करीब 2 बजे बरेली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था।

बरेली से हेलिकॉप्टर के जरिए आगे का सफर

बरेली में कुछ देर रुकने के बाद पूरी टीम मुरादाबाद के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हो गई। प्रमोशन के इस व्यस्त शेड्यूल के बीच यह पारिवारिक और अनौपचारिक पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। यूजर्स दिशा पाटनी के इस देसी अंदाज और पारिवारिक जुड़ाव की सराहना कर रहे हैं।