×

OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलज', वीडियो में जाने हटाए जाने पर उठा विवाद; कई सेलेब्स ने जताई नाराजगी

 

सेंसरशिप विवाद के कारण लंबे समय तक अटकी रही सतलज (पूर्व नाम पंजाब 95) को ओटीटी प्लेटफॉर्म से रिलीज के महज तीन दिन बाद ही हटा दिया गया। फिल्म के अचानक हटने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और कई कलाकारों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है।

दिलजीत दोसांझ ने फैंस से फिल्म देखने की अपील की

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/sqRBmMAom0o?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sqRBmMAom0o/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

फिल्म के मुख्य अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि फिल्म को बिना स्पष्ट कारण हटाया गया। उन्होंने अपने प्रशंसकों से फिल्म को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

यूट्यूब पर देखी जा रही फिल्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद फिल्म को एक निजी यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आई है, जहां बड़ी संख्या में दर्शक इसे देख रहे हैं।

हरभजन सिंह ने की फिल्म की तारीफ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी फिल्म देखने के बाद इसकी सराहना की। उन्होंने फिल्म की कहानी और प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

रणवीर शौरी ने फैसले पर उठाए सवाल

अभिनेता रणवीर शौरी ने फिल्म हटाए जाने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। उनके अनुसार, जिस देश की परंपरा कहानियों से सीखने और विचारों के आदान-प्रदान की रही है, वहां बार-बार कहानियों को दबाने या छिपाने की प्रवृत्ति चिंताजनक है।

हटाए जाने की वजह पर नहीं आया आधिकारिक बयान

फिलहाल फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने की वजह को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसी कारण यह मामला सोशल मीडिया और फिल्म जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।