दीपिका पादुकोण ने बताया प्रेग्नेंसी का नया अपडेट: थर्ड ट्राइमेस्टर में पहुंचीं, वीडियो में देंखे मीम शेयर कर बयां की हालत
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। अप्रैल में दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी साझा करने वाली दीपिका अब अपनी प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में पहुंच चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार मीम शेयर कर इस फेज की झलक दिखाई।दीपिका की इंस्टाग्राम स्टोरी ने न सिर्फ फैंस का ध्यान खींचा, बल्कि इससे उनकी प्रेग्नेंसी के मौजूदा चरण की भी पुष्टि हो गई।
मीम के जरिए बताई थर्ड ट्राइमेस्टर की परेशानी
दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वायरल मीम शेयर किया। वीडियो में एक महिला रात के समय बाथरूम जाने के लिए उठते हुए मुश्किलों का सामना करती नजर आती है।
वीडियो पर लिखा था, "जब आप थर्ड ट्राइमेस्टर में रात को बाथरूम इस्तेमाल करने के लिए उठते हैं।"इस मजेदार पोस्ट के जरिए दीपिका ने बताया कि वह अब गर्भावस्था के तीसरे चरण यानी थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं। इस दौरान बार-बार बाथरूम जाना, थकान और शरीर में भारीपन जैसी परेशानियां सामान्य मानी जाती हैं।
कुछ ही हफ्तों में हो सकती है डिलीवरी
दीपिका की इस पोस्ट से संकेत मिला है कि वह प्रेग्नेंसी का सातवां महीना पार कर चुकी हैं। ऐसे में आने वाले कुछ हफ्तों में उनकी डिलीवरी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभिनेत्री या उनके परिवार की ओर से डिलीवरी की संभावित तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
अप्रैल में दी थी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी
19 अप्रैल को दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट साझा कर दूसरी बार माता-पिता बनने की जानकारी दी थी।कपल ने अपनी बेटी दुआ के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आए। इस पोस्ट के साथ उन्होंने इविल आई (बुरी नजर से बचाने वाला प्रतीक) वाला कैप्शन भी साझा किया था।
फैंस दे रहे शुभकामनाएं
दीपिका की नई इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी पोस्ट पर लोग मां और बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार कपल्स में शामिल हैं। ऐसे में उनके परिवार से जुड़ी हर अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।