×

स्वरा भास्कर के ‘पद्मावत’ बयान पर विवाद, एक्ट्रेस ने दी सफाई; वीडियो में बोलीं- मैंने रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा

 

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर दिएगए उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। कई यूजर्स ने दावा किया कि स्वरा ने रानी पद्मावती और जौहर करने वाली महिलाओं को कायर कहा है।लगातार ट्रोलिंग के बाद स्वरा भास्कर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है और उन्होंने कभी भी रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा।

दिल्ली के कार्यक्रम में दिया था बयान

यह पूरा विवाद 31 अगस्त को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘वुमन, लाइफ, फ्रीडम’ टॉक के दौरान शुरू हुआ था।कार्यक्रम में स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह के दृश्य रेप सर्वाइवर्स तक गलत संदेश पहुंचा सकते हैं।उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं और कई लोगों ने उन्हें निशाने पर लिया।

स्वरा ने वीडियो जारी कर दी सफाई

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/6PaB2mCHEro?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6PaB2mCHEro/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मंगलवार को स्वरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उनका एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है।उन्होंने कहा, “मुझसे पूछा गया था कि पद्मावत देखने के बाद मैंने ओपन लेटर क्यों लिखा था। मैं साफ करना चाहती हूं कि मैंने रानी पद्मावती या महल की बाकी महिलाओं को कायर नहीं कहा।”स्वरा ने कहा कि अगर किसी को उनकी आलोचना करनी है तो वह सही बात के आधार पर करें, न कि गलत दावे के साथ।

रेप सर्वाइवर्स को लेकर कही थी बात

स्वरा ने बताया कि उनका बयान जौहर की ऐतिहासिक घटना को लेकर नहीं, बल्कि फिल्म में इसे दिखाने के तरीके को लेकर था।उन्होंने कहा कि अगर कोई रेप पीड़िता फिल्म का क्लाइमेक्स देखती है तो उसके मन में यह भावना आ सकती है कि उसने रेप के बाद जीवित रहकर कोई गलत काम किया है।स्वरा का कहना था कि किसी भी परिस्थिति में पीड़ित व्यक्ति को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि जीवन खत्म कर देना ही एकमात्र रास्ता है।

सोशल मीडिया पर जारी है बहस

स्वरा भास्कर के सफाई देने के बाद भी सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस जारी है। कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।गौरतलब है कि फिल्म ‘पद्मावत’ 2018 में रिलीज हुई थी और उस समय भी फिल्म के जौहर दृश्य को लेकर काफी चर्चा हुई थी। अब वर्षों बाद एक बार फिर वही दृश्य स्वरा भास्कर के बयान के कारण विवाद का विषय बन गया है।