×

रिवॉल्वर रानी के किसिंग सीन पर जर्नलिस्ट के दावे से विवाद, वीडियो में देंखे दोनों सितारों ने किया खंडन

 

सिद्धार्थ कानन के एक पॉडकास्ट में पत्रकार सिमी चंडोक द्वारा किए गए दावे के बाद फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ से जुड़ा एक पुराना विवाद फिर से चर्चा में आ गया है। पॉडकास्ट में कहा गया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक किसिंग सीन में कथित तौर पर कंगना रनोट ने को-एक्टर वीर दास को काट लिया था, जिसके बाद अभिनेता इस घटना से सदमे में रहे। यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई और कई यूजर्स ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए प्रतिक्रिया दी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/k75VPkFOmeM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/k75VPkFOmeM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हालांकि, अभिनेता वीर दास ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक और गलत है। वीर दास ने स्पष्ट किया कि कंगना रनोट शूटिंग के दौरान पूरी तरह प्रोफेशनल थीं और उन्होंने उनके बारे में इस तरह की झूठी बातों को फैलाना गलत बताया।

वहीं, इस पूरे मामले पर कंगना रनोट ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीर दास की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि यह दावा पूरी तरह बेबुनियाद है और ऐसी बातें फैलाना गलत है। कंगना ने सवाल उठाया कि यह महिला कौन है जो इस तरह की कहानियां गढ़ रही हैं और उनका नाम इस्तेमाल कर रही हैं।

कंगना ने आगे लिखा कि कभी दावा किया जाता है कि वह किसी का खून पी रही हैं, तो कभी यह कहा जाता है कि 10 साल बाद भी लोग उस घटना से सदमे में हैं—जो पूरी तरह असंगत और अजीब बातें हैं।फिलहाल दोनों कलाकारों ने इन दावों को खारिज कर दिया है, जबकि सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर बहस जारी है।