×

Kangana Ranaut के आजादी को भीख बताने वाले बयान पर बढ़ा विवाद, शिकायत दर्ज

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने बीते दिन एक विवादित बयान दिया था। जिसकी वजह से  सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा बवाल हो रहा है। कई लोगों ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की भी मांग कर डाली है। बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत ने एक इवेंट के दौरान भारत की आजादी को भीख बताया था। जिस पर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है अब कंगना रनौत के इस बयान को देशद्रोह बताते हुए उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की गई है।

दरअसल बात ये है कि आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने मुंबई में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। प्रीति शर्मा मेनन का आरोप है कि कंगना रनौत का देश को मिली आजादी को इस तरह से भीख कहना देशद्रोह की श्रेणी में आता है और उनके खिलाफ जल्द से जल्द एफ आई आर दर्ज करके एक्शन लेना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ प्रीति मेनन ही नहीं बल्कि इससे पहले बीजेपी सांसद वरुण वरुण गांधी ने भी कंगना रनौत के इस बयान की निंदा की थी और उन्हें पागल करार दिया था। ऐसा ना कर उन लोगों के साथ विश्वासघात होगा जिन्होंने खून बहाया था। आज हम एक राष्ट्र के रूप में स्वतंत्र खड़े हो सके।

अभिनेत्री कंगना के बयान पर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है, इससे पहले भी उन्होंने कई बार विवादित बयान दिया था। जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा था। हालांकि अब इस मामले पर कंगना की क्या प्रतिक्रिया होती है या आने वाले वक्त में पता चल जाएगा।