Yeh Rishta kya kehlata hai: टीवी शो ये रिश्ता क्या…ने पूरे किए 12 साल, इन किरदारों ने जीता लोगों का दिल
छोटे परदे के मशहूर चैनल स्टार प्लस का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है पिछले काफी समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। आज इस शो को हर घर में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रसारण को एक दशक से ज्यादा समय हो गया है। लेकिन इसके बावजूद शो टॉप पर बना हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है को आज 12 साल हो गए है। राजन शाही का ये शो आज ही के दिन स्टार प्लस पर शुरू हुआ था। तभी से लेकर आज तक ये फैमिली ड्रामा शो हर घर की पहली पसंद बना हुआ है। लगातार 12 सालों से ये रिश्ता क्या कहलाता है लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। 12 सालों में इस सीरियल से तमाम कलाकार जुड़े और कई लोगों ने इसे बीच में ही अलविदा भी कह दिया। इस शो में कई कलाकार की एंट्री हुई और कई ने अलविदा कहा। लेकिन कुछ कलाकार और किरदार ऐसे है जिनकी वजह से ये शो आज भी टॉप पर बना हुआ है। कई किरदार ऐसे है जिनको शायद ही दर्शक कभी अपने दिल से निकाल पाएंगे।
Virat Anushka: सामने आई विराट अनुष्का की बेटी अनवी की पहली तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल
Irrfan Khan: इरफान खान के बेटे बाबिल ने बताया कब शुरू करेंगे अपना फिल्मी करियर