×

26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे विजय-रश्मिका! 200 + लोगों की गेस्ट लिस्ट तैयार, मेहमानों के लिए बनाए ख़ास नियम 

 

साउथ इंडियन फिल्म एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सोमवार को उदयपुर पहुंचे और सीधे होटल चले गए। कपल 26 फरवरी को शादी करने वाला है। कपल उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर कैलाशपुरी में ITC मोमेंटोस होटल में सात फेरे लेगा। होटल 24 से 26 फरवरी तक बुक है। शादी में करीब 230 गेस्ट शामिल होंगे। गेस्ट 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे।

अलग-अलग फ्लाइट से पहुंचे
दोनों सोमवार सुबह अलग-अलग फ्लाइट से उदयपुर पहुंचे। रश्मिका सुबह करीब 10 बजे और विजय करीब 15 मिनट बाद पहुंचे। वहां से वे एक साथ होटल के लिए निकले। रश्मिका नीला सूट और काला चश्मा पहने हुए निकलीं। विजय ने काली जैकेट पहनी थी।

हैदराबाद में रिसेप्शन होगा
शादी का एक कार्ड वायरल हुआ। वे 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी शामिल होंगे। अफवाह है कि यह रिसेप्शन हैदराबाद या बंजारा हिल्स में किसी प्रीमियम लोकेशन पर होगा।

रविवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए
इस कपल को रविवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया। रश्मिका मंदाना हैदराबाद एयरपोर्ट पर तिलक लगाए दिखीं। उन्होंने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था। उन्होंने हाफ स्लीव टी-शर्ट, ब्लैक लोअर और ब्लैक शूज़ पहने थे। उन्होंने काला चश्मा भी पहना हुआ था। विजय देवरकोंडा को भी उसी समय हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। विजय ने भी अपना चेहरा काले चश्मे और मास्क से ढका हुआ था।

शादी के लिए दिल्ली का एक बैंड मौजूद रहेगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय ने शादी के लिए दिल्ली के एक पॉपुलर बैंड को हायर किया है, जो पहले कई सेलिब्रिटी शादियों में परफॉर्म कर चुका है। वेडिंग प्लानर हैदराबाद का है, जिसने एक फेमस टेनिस प्लेयर की शादी भी प्लान की है।

शादी में नो-फोन पॉलिसी होगी
हाल ही में, सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा के नाम का एक कार्ड शेयर किया गया था। कार्ड पर लिखा है, "परिवार के आशीर्वाद से, रश्मिका और विजय 26 फरवरी को एक छोटी, प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेंगे।"

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और रश्मिका एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेंगे, जिसमें सिर्फ़ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। अंदर की तस्वीरें लीक होने से बचाने के लिए शादी में नो-फ़ोन पॉलिसी होगी। यह भी खबर है कि शादी के लिए एक बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी को हायर किया गया है।

सगाई अक्टूबर में हुई थी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी जिसमें सिर्फ़ परिवार के कुछ लोग ही शामिल हुए थे। रश्मिका को बाद में कई मौकों पर अपनी सगाई की अंगूठी पहने देखा गया।