×

Bollywood Celeb Quit Industry: अध्यात्म के लिए रातों रात इन कलाकारों ने छोड़ दी फ़िल्म इंडस्ट्री

 

दोस्तों हाल ही में बॉलीवुड की एक अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहा है। वो कोई और नहीं बल्कि सना खान है। जिन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐलान करते हुए बताया कि वो बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ रहे है। क्योंकि उन्होंने अब अध्यात्म की राह पकड़ ली है और वो अब लोगों की सेवा करना चाहती है। अभिनेत्री के इस ऐलान के बाद कई लोग हैरान हो गए है कि जिस उम्र में कलाकार अपने करियर को बनाने मे लगे होते है उस उम्र में अभिनेत्री ने इतना बड़ा फैसला कर लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ सना खान ही नहीं इससे पहले बॉलीवुड के कई कलाकारों ने अचानक से अध्यात्म की वजह से बॉलीवुड को छोड़ दिया। इस लिस्ट में कई नाम शामिल है। आज हम आपको ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है।

विनोद खन्ना
विनोद खन्ना बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान कई फिल्में दी है जिसकी वजह से आज भी लोग उनको याद करते है। लेकिन एक बार अभिनेता विनोद खन्ना ने अपने करियर के परवान पर होते हुए एक ऐसा ऐलान कर दिया था जिसकी वजह से लोग हैरान हो गए थे। उन्होंने साल 1982 में माया नगरी को अलविदा कह दिया और वो सन्यासी बन गए थे। विनोद खन्ना ने ये ऐलान अचानक से किया था।

ज़ायरा वसीम
फिल्म दंगल से अपने किरयर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम ने पिछले साल ऐसा फैसला किया था। उन्होंने मजहबी कारणों की वजह से​ फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया था। जायरा वसीम के इस फैसले को सुनने के बाद लोग काफी हैरान हुए थे क्योंकि अभिनेत्री की उम्र महज 19 साल की है।

बरखा मदान
बरखा मदान बॉलीवुड की अभिनेत्री होने के साथ साथ मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रह चुकी है। उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में काम किया था। लेकिन साल 2012 में बरखा मदान ने अपनी जिदंगी का सबसे बड़ा फैसला किया और अध्यात्म के लिए अभिनय की दुनिया से अलविदा कह दिया है। उन्होंने विधिपूर्वक बौद्ध धर्म अपनाया और बौद्ध भिक्षुक बन गयीं।

Laal Singh Chaddha: करीना कपूर खान ने पूरी की लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

Ali Fazal birthday: मिर्जापुर वाले अंदाज में रिचा ने गुड्डू भैया यानी अली फ़ज़ल को दी जन्मदिन की बधाई

Boycott Laxmmi Bomb: रिलीज से पहले विवादों में अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम, बॉयकाट करने की मांग