×

Sonu Sood ने बचाई 22 कोरोना मरीजों की जान, देश कर रहा अभिनेता की तारीफ

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद पिछले काफी समय से लोगों की अलग-अलग तरह से मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि जब से देश में कोरोना वायरस का कहर टूटा है तभी से वो लोगों की अलग अलग तरह से मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से झेल रहे गरीबों और परेशान जरूरतमंद लोगों की अभिनेता ने मदद की है। ये सिलसिला पिछले साल लॉकडाउन के दौरान से शुरू हुआ था। जो अब तक जारी है। अभिनेता सोनू सूद ने अब तक ना जाने कितने लोगों की जान बचाई है। देश के अलग-अलग राज्यों से उनके पास लोग मदद की गुहार लगाते हैं। हालांकि अभिनेता हर एक मैसेज और पोस्ट के जरिए लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास करते रहते है। हाल ही अभिनेता सोनू सूद ने अपनी टीम के साथ मिलकर बेंगलुरु में फंसे करीब 22 मरीजों की मदद की है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, बीते दिन यानी मंगलवार की आधी रात को बेंगलुरु के एक अस्पताल ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी। अस्पताल ने बताया कि, उनके पास ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया है जिसके चलते मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद सोनू सूद की पूरी टीम के साथ ऑक्सीजन पूर्ति के काम में जुट गए और महज कुछ ही समय में 15 ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम कर दिया है। अभिनेता के इस काम की लोग तारीफ करते हुए नजर आ रहे है। ये एक बहुत बड़ा काम किया है। बता दें कि इससे पहले सोनू सूद ने एक कोरोना से गंभीर मरीज को झांसी से हैदराबाद पहुंचाया था। जिसका इलाज उस वक्त झांसी में संभव नहीं था। यही कारण है कि आज अभिनेता सोनू सूद देश के लाखों करोड़ों लोगों का भरोसा बन चुके है।

Kangana Ranaut का ट्विटर सस्पेंड होते ही खुशी से फूले नहीं समा रहे ये सेलेब्स, पोस्ट कर दी प्रतिक्रिया

Shahid Kapoor: बॉलीवुड की इस अभिनेत्री से आकर्षित हैं शाहिद कपूर, बताया खास कारण

Sonu Sood ने बचाई 22 कोरोना मरीजों की जान, देश कर रहा अभिनेता की तारीफ