×

Sohail Khan Birthday: फ्लॉप करियर के बाद भी अरबों के मालिक है सोहेल, जानिए Networth और कहां से होती है करोड़ों की कमाई 

 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  बॉलीवुड में लाखों लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। कई असफल हो जाते हैं और कुछ चुनिंदा लोग ही सफलता हासिल कर पाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी एक्टर होते हैं जिन्हें मौके तो बहुत मिलते हैं, सपोर्ट भी मिलता है लेकिन वो सफलता हासिल नहीं कर पाते। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर की कहानी बताएंगे। जो एक बेहतरीन फिल्म राइटर का बेटा है, एक सुपरस्टार एक्टर का भाई है। फिर भी वो फ्लॉप एक्टर ही रहा।

<a href=https://youtube.com/embed/Ft9kD-0Zoyg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Ft9kD-0Zoyg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Today Significance 20 Dec 2024 | आज क्यों खास | आज का इतिहास | जानिए क्यों खास है 20 दिसंबर का दिन" width="695">
दरअसल हम बात कर रहे हैं सोहेल खान की। सोहेल खान ने अपने करियर में कई फिल्में कीं लेकिन खास बात ये है कि वो एक हिट के लिए तरसते रहे। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डायरेक्शन से की। उन्होंने अपने डायरेक्शन में ही एक हिट फिल्म दी।सोहेल खान डायरेक्टर बनना चाहते थे और उन्होंने अपने भाई सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का निर्देशन किया। ये फिल्म न सिर्फ हिट रही बल्कि इसकी कहानी और सोहेल के काम की भी तारीफ हुई। लेकिन परिवार के दबाव में सोहेल खान ने एक्टिंग में कदम रखा।


सलीम खान के बेटे सोहेल खान अपने 15 साल के करियर में एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाए। सोहेल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से की थी।लेकिन उनकी पहली फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद सलमान ने अपने भाई के करियर को सपोर्ट करने के लिए कई बार उनके साथ काम भी किया। लेकिन वह सोहेल का करियर सेट नहीं कर पाए।


सोहेल ने खुद वाइल्ड फिल्म्स इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें परिवार के दबाव में एक्टिंग में करियर शुरू करना पड़ा। उन्होंने अपने परिवार के कहने पर एक्टर बनने का फैसला किया।एक्टिंग में फ्लॉप होने के बाद सोहेल फिर से डायरेक्शन की दुनिया में लौट आए। आज वह राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। इस काम से वह खूब कमाई करते हैं। इसके अलावा सोहेल खान का फिटनेस इक्विपमेंट का बिजनेस है। जिसका नाम 'बीइंग फिट जिम इक्विपमेंट' है। यहां से भी उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 300 करोड़ से भी ज्यादा है।