×

Shoaib Ibrahim Birthday : किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं शोएब और दीपिका की लव स्टोरी, जाने तलाक से लेकर शादी तक सबकुछ 

 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और फैंस उनके परिवार से जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखते हैं। शोएब अपनी लाइफ के अलावा अपनी पत्नी और बहन से जुड़ी बातों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। शोएब इब्राहिम की गिनती टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक में होती है और आज वो अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास दिन पर हम उनकी लव लाइफ के बारे में कुछ बातें बताएंगे जो शायद उनके फैंस जानते होंगे।


खूबसूरत अंदाज में मिला प्रपोजल
शोएब इब्राहिम की लव लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में रही है। एक्टर ने मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ से शादी की है। दोनों कपल की पहली मुलाकात कलर्स टीवी के सीरियल ससुराल सिमर का में हुई थी। जहां लीड रोल निभाते हुए दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे, वहीं शादी से कुछ वक्त पहले शोएब ने दीपिका को नेशनल टीवी पर प्रपोज किया था। शोएब का प्रपोजल देखकर दीपिका ही नहीं बल्कि नच बलिए 8 के जज सोनाक्षी सिन्हा, टेरेंस लुईस और मोहित सूरी की आंखें भी भर आईं।


शोएब ने कही थी ये बात
आपको बता दें कि दीपिका जब शोएब के साथ सेट पर काम करती थीं, तब उनकी शादी हो चुकी थी। उनका सरनेम सैमसन था। लेकिन साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया, जिसके बारे में शोएब ने प्रपोज करते हुए घुटनों के बल बैठकर दीपिका से कहा, 'मैं सभी से एक बात पूछना चाहता हूं कि आज भी हमारे समाज में किसी लड़की को उसके अतीत से क्यों आंका जाता है। मुझे पता है कि दीपिका की पहले शादी हुई थी और फिर वो टूट गई। हालांकि, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।


मुझे गर्व है कि दीपिका मेरे साथ हैं। मुझे दीपिका से बेहतर पार्टनर नहीं मिल सकता।' अपनी बात कहने के बाद उन्होंने दीपिका को अंगूठी पहनाई। यही वजह है कि उनकी लव स्टोरी की तुलना किसी फिल्मी कहानी से की जाती है। साल 2018 में दोनों स्टार्स ने शादी कर ली और आज वो एक बच्चे के माता-पिता भी बन गए हैं।