×

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ। ऋषि बॉलीवुड के सबसे ब

 

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ। ऋषि बॉलीवुड के सबसे बड़े फ़िल्मी परिवार में जन्म उनके पिता राज कपूर और दादा  पृथ्‍वीराज कपूर हिंदी फ़िल्मों में एक बहुत बड़ा नाम थे। कहा जाता है अभिनय कपूर परिवार के खून में दोड़ता है अपने पिता, दादा और भाइयों की तरह ऋषि कपूर ने भी फ़िल्मों की तरफ़ अपना रुख कर लिया। ऋषि कपूर ने अपने घर से ही अभिनय का हुनर सिखने लग गये। एक फ़िल्मी परिवार से होने की वजह से ऋषि कपूर को फ़िल्मों में आने में कोई मुश्किल नहीं हुई। ऋषि ने मेरा नाम जोकर में राज कपूर के बचपन के किरदार को निभाया था यानिकी उन्होने अपने पिता का बचपन का किरदार निभाया था।

बॉलीवुड में ऋषि के सफ़र की बात करे तो वेसे तो उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में काम तो पहले ही कर लिया था लेकिन एक लीड  एक्टर के रूप में उन्होंने उनकी फ़िल्म 1973 में आई बॉबी थी । इस फ़िल्म का निर्देशन उनके पिता ने किया था यह फ़िल्म उस वक्त की सबसे बड़ी हित फ़िल्मों में से एक साबित हुई। बॉबी की कमियाबी के बाद ऋषि कपूर ने कभी मुद कर नहीं देखा। ऋषि कपूर एक बाद एक कई सुपर हित फ़िल्मे देते रहे। ऋषि कपूर ने नीतू कपूर के साथ कई सुपर हित फ़िल्मे करी । नीतू और ऋषि की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा।

नीतू सिंह के साथ साथ अमिताभ बच्चन के साथ भी इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता रहा है फिर चाहें वो अमर अकबर अन्थोनी हो या फिर वो सोंग चल मेरे भाई तेरे हाथ जोड़ता हु। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी ने हमेशा बॉक्स ऑफिस पर कमल किया। फ़िल्म प्रेम रोग ने ऋषि कपूर की जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया। उस वक्त की यह सबसे कामयाब फ़िल्मों में से एक रही और हर लड़की के दिल के राज कुमार बन गये ऋषि कपूर।

ऋषि कपूर की फ़िल्मों की अगर बात की जाए तो उन्होंने कई फ़िल्मों में काम किया मेरा नाम जोकर , बॉबी , प्रेम रोग , अमर अकबर अन्थोनी, हम किसी से कम नहीं, खेल खेल में, क़र्ज़ , नसीब , दीवाना , चांदनी, बोल राधा बोल, सरगम , डी डे , अग्निपथ , दो दूनी चार आदि फ़िल्मों में उन्होंने काम किया ऋषि कपूर की फ़िल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। ऋषि कपूर ने अपने वक्त की सभी एक्टर्स के साथ काम किया जब से उन्हों फ़िल्मों में कदम रखा उसके बाद इस दुनिया से जाने तक उन्होंने फ़िल्मों का साथ नहीं दिया।

ऋषि कपूर की निजी जिंदगी की अगर बात करे तो उन्होंने नीतू सिंह से शादी की जो की बॉलीवुड की एक अभिनेत्री है। उनका एक बेटा है रणबीर कपूर जो आज हिंदी फ़िल्मों में एक बड़ा नाम है और उनकी एक बेटी है रिद्दिमा कपूर। 

30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर काफी वक्त से लयूकेमिया नमक बीमारी से लड़ रहे थे। ऋषि कपूर की लास्ट फ़िल्म अभी आना बाकि है जिसका उनके फेंस  को काफी इंतजार रहेगा। समाचार नामा ऋषि कपूर के हिंदी सिनेमा में दिए योगदान को सलाम करता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ। ऋषि बॉलीवुड के सबसे बड़े फ़िल्मी परिवार में जन्म उनके पिता राज कपूर और दादा  पृथ्‍वीराज कपूर हिंदी फ़िल्मों में एक बहुत बड़ा नाम थे। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ। ऋषि बॉलीवुड के सबसे ब