×

गीता बाली का जन्म 1930 में सरगोधा पंजाब में हुआ जो की आज पाकिस्तान का

 

गीता बाली का जन्म 1930 में सरगोधा पंजाब में हुआ जो की आज पाकिस्तान का हिस्सा है। गीता का मूल नाम हरिकीर्तन कौर था। गीता के पिता एक फिलोसोफेर थे। गीता के बड़े भाई दिगविजय एक फिल्म निर्देशक थे। उन्होंने फिल्म राग रंग का निर्देशन किया। कुछ वक्त बाद गीता अपने परिवार के साथ मुंबई आ गयी। मुंबई में आने के बाद उन्होंने फिल्मो की तरफ रुख करने का सोचा। उनके भाई के निर्देशन होने की वजह से उनका काम थोडा आसान  हो गया।

गीता बाली के फ़िल्मी सफ़र की अगर बात करे तो उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय के सफ़र की शुरुवात की लेकिन एक मुख्य भूमिका में उन्होंने फिल्म बदनामी से अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुवात की। बाली ने कपूर परिवार के साथ कई सारी फिल्मे की अपने 10 साल के फ़िल्मी सफ़र में उन्होंने 70 से ज्यादा फिल्मो में काम किया। गीता के बड़ी स्टार बन गयी थी। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था। 

गीता की फिल्मो की अगर बात करे तो उन्होंने सोहाग रात, दुलारी , बड़ी बहन,  बावरे नैन, बाज़ी, जेलर,, बाज़ी, कश्ती, वचन, जाल, अलबेला, बदनामी, द कॉबलर, मिस्टर इंडिया, जब से तुम्हे देखा है आदि फिल्मो में गीता बाली ने काम किया। उनकी यह फिल्मे काफी ज्यादा कामयाब भी रही।

गीता की निजी जिंदगी की अगर बात करे तो उन्होंने अपने से 2 साल छोटे शम्मी कपूर से शादी कर ली।उनके दो बच्चे हुए आदित्य राज कपूर और कंचन। कपूर परिवार में शादी होने के बाद भी गीता फ़िल्मो में काम करती रही। वेसे उस वक्त कपूर परिवार में लड़कियाँ ज्यादा काम नहीं किया करती थी।

21 जनवरी 1965 को गीता बाली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हने स्मालपॉक्स नाम की बीमार हो गयी थी। गीता बाली की अचानक मौत के पूरा बॉलीवुड और कपूर परिवार सकते में आ गया। गीता बहुत कम वक्त में ही इस दुनिया को अलविदा कह गयी। समाचार नामा गीता बाली के हिंदी फ़िल्मो में योगदान को सलाम करता है। उनकी आत्म की शांति के लिए दुआ करता है। वह हमारी यादो में सदेव जिंदा रहेगी।

गीता बाली का जन्म 1930 में सरगोधा पंजाब में हुआ जो की आज पाकिस्तान का हिस्सा है। गीता का मूल नाम हरिकीर्तन कौर था। गीता के पिता एक फिलोसोफेर थे। गीता बाली का जन्म 1930 में सरगोधा पंजाब में हुआ जो की आज पाकिस्तान का