Saloni Daini Birthday Special : अब इतनी बड़ी हो गई है गोल-मटोल सी ‘गंगूबाई’, ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़ जाएंगे होश
मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - अपने जोक्स और कॉमिक टाइमिंग से सबको हंसाने वाली छोटी बच्ची सलोनी दैनी आज काफी बदल गई हैं। 'गंगूबाई' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली सलोनी अब बड़ी हो गई हैं। सलोनी आज यानी 19 जून को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। बड़ी होने के साथ-साथ सलोनी का लुक भी काफी बदल गया है। लोग उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान हैं।
सलोनी के कॉमिक अंदाज के साथ-साथ लोग सलोनी के क्यूट और चबी लुक को भी काफी पसंद करते थे। लेकिन अब उन्होंने अपना वजन कम कर लिया है। पहले के मुकाबले आज वह काफी स्लिम और फिट दिखती हैं। इस लुक को पाने के लिए सलोनी ने काफी मेहनत की है।वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख 96 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
आपको बता दें, सलोनी ने महज 6 साल की उम्र में फिल्म 'दम काटा' से डेब्यू किया था। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 2010 में फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में उनके किरदार 'टुक टुक' को काफी सराहा गया।इसके अलावा वह टीवी शो 'कॉमेडी सर्कस' के साथ-साथ कई अन्य रियलिटी शो में भी नजर आईं।
'कॉमेडी सर्कस' में सलोनी ने अपने जोक्स से लोगों को खूब हंसाया है। नन्ही गंगूबाई बनकर उन्होंने अपनी कॉमेडी टाइमिंग से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने इस किरदार से लोगों को इतना हंसाया कि आज भी लोग उन्हें गंगूबाई के नाम से ही पहचानते हैं।