सचिन ने PM मोदी को दिया अर्जुन-सानिया की शादी का न्योता, देखिए खास मुलाकात की तस्वीरें
भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की घोषणा की है। अर्जुन की होने वाली पत्नी का नाम सानिया है। मंगलवार को सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके घर पर मिलने गए। सचिन ने PM मोदी को अर्जुन और सानिया की शादी में आने का न्योता दिया। सचिन के पूरे परिवार ने PM मोदी के साथ फोटो भी खिंचवाई। आइए जानते हैं कि इस मुलाकात के बारे में सचिन तेंदुलकर ने क्या कहा।
PM मोदी को शादी का न्योता मिला
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने ऑफिशियल हैंडल से PM मोदी के साथ फोटो शेयर की। सचिन ने ट्वीट किया, "हमें अर्जुन और सानिया की शादी में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने का सौभाग्य मिला। इस युवा जोड़े को आपके आशीर्वाद और अच्छी सलाह के लिए धन्यवाद मोदी जी।"
सचिन ने सोनिया गांधी से भी मुलाकात की
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस MP और पार्टी के पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की। सचिन और उनके परिवार ने सोनिया गांधी से उनके घर 10, जनपथ पर मुलाकात की। उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी मौजूद थीं। खबरों के मुताबिक, सोनिया गांधी को भी शादी में बुलाया गया है।