Priyanka Chopra Biography In Hindi: बरेली से बॉलीवुड तक और फिर हॉलीवुड सुपरस्टार तक का प्रियंका चोपड़ा का सफर
प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, फिल्म निर्माता और गायिका हैं। मिस वर्ल्ड 2000 प्रतियोगिता की विजेता रही। प्रियंका चोपड़ा भारत की सबसे अधिक रूपये चार्ज करने वाली और सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्हे अपने हिंदी सिनेमा करियर में कई महत्वपूर्ण अवार्ड्स मिल चुके हैं, जिनमे नेशनल अवार्ड्स और पांच कैटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड्स शामिल हैं। वर्ष 2016 में भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मनित किया, साथ ही टाइम मैगजीन पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नाम दिया। फोर्ब्स ने उन्हें 2017 में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सूचीबद्ध किया। मौजूदा समय में एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में अपना बोल-बाला किया हुआ है, वह कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग करते हुए नजर आ चुकी हैं, आईये आज आपको करीब से मिलाते हैं इनके जीवन से...
वास्तविक नाम (Full Name) | प्रियंका चोपड़ा |
---|---|
उपनाम (Nick Name) | पिग्गी चॉप्सए सनशाइन, मिमी, पसी |
व्यवसाय (Profession) | अभिनेत्री, मॉडल, गायिका |
जन्म तारीख (Date of birth) | 18 जुलाई 1982 |
आयु (Age) | 41 वर्ष (2023 में) |
जन्म स्थान (Birth Place) | जमशेदपुर, झारखंड, भारत |
राशि (Zodiac Sign) | कर्क |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
गृहनगर (Hometown) | बरेली, उत्तर प्रदेश, भारत |
स्कूल (School) | ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल, लखनऊ सेंट मारिया गोर्टीटी कॉलेज, बरेली न्यूटन नॉर्थ हाई स्कूल, न्यूटन, मैसाचुसेट्स जॉन एफ कैनेडी हाई स्कूल, सीडर रैपिड्स, लोवा आर्मी स्कूल, बरेली |
कॉलेज (College) | जय हिंद कॉलेज और बसंत सिंह इंस्टीटयूट ऑफ साइंस, मुंबई |
शैक्षिक योग्यता (Education Qualification) | 12वीं कक्षा |
लंबाई (Height) | 5 फीट 6 इंच |
वजन (Weight) | 55 किलोग्राम |
शारीरिक संरचना (Body Size) | 35-28-35 |
ऑंखों का रंग (Eye Colour) | गहरा भूरा |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
डेब्यू (Debyu) | फिल्म डेब्यू: थमिजान (2002, तमिल फिल्म), द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003, बॉलीवुड फिल्म) टीवी डेब्यू: फियर फैक्टर, खतरों के खिलाड़ी (2010, मेजबान के रूप में) गायन डेब्यू: उल्लाठाई किलाथ (2002, तमिल फिल्म-थमिजान) |
धर्म (Religion) | हिंदू |
पता (Address) | ग्रीन एकर्स लोखंडवाला परिसर, अंधेरी, मुंबई |
शौक (Hobbies) | गायन, कविता लिखना, पढ़ना, फोटोग्राफी |
बॉयफ्रेंड (Boyfriend) | अक्षय कुमार (अभिनेता) हरमन बवेजा (अभिनेता) शाहरूख खान (अभिनेता, अफवाह) शाहिद कपूर (अभिनेता) निक जोनस (गायक-गीतकार) |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | वैवाहिक |
शादी की तारीख (Marriage Date) | 1 दिसंबर 2018 (ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार) 2 दिसंबर 2018 (हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार) |
शादी का स्थान (Marriage Place) | उम्मेद भवन पैलेस (जोधपुर) |
प्रियंका चोपड़ा का जन्म और शुरुवाती जीवन | Priyanka Chopra Short Biography
प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार (वर्तमान में झारखंड) में हुआ था। इनके पिताजी अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा आर्मी में डॉक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा के एक छोटा भाई है जिनका नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है। प्रियंका की कजिन बहनें परणीती चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं। माता-पिता की नौकरी के कारण प्रियंका अमूमन भारत के हर हिस्से में रहीं, जिसमे दिल्ली, चंडीगढ़, लद्दाख, लखनऊ,बरेली और पुणे शामिल है। प्रियंका का जन्म जमशेदपुर में हुआ था। लेकिन वह बरेली को अपना असली घर समझती है। 2000 में एक किशोरी के रूप में वह अमेरिका में अपनी चाची के साथ कुछ वर्ष रही। अमेरिका में वे फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की दूसरी विजेता रही और मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब के लिए प्रवेश किया जहाँ उन्हे मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वह पाँचवीं भारतीय थी।
प्रियंका चोपड़ा की शिक्षा | Priyanka Chopra Education
प्रियंका ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के लामर्ट्स स्कूल और बरेली के सैंट मारिया गोरेटी कॉलेज, से पूरी की। प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया उन्हें स्कूल बदलने में कभी कोई दिक्कत नहीं हुई, वह इसे एक चैलेंज और एक्सपेरिमेंट के तौर पर लेती थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपना बचपन लेह लद्दाख की खूबसूरत वादियों में भी बिताया है। 13 वर्ष की उम्र में प्रियंका अपनी आंटी के साथ आगे की पढ़ाई के लिए यूनाइटेड स्टेट गयीं। यूएस में पढ़ाई के दौरान वह कई बार कथित तौर पर रंगभेद का शिकार हुईं। प्रियंका के स्कूल में एक ऐसी लड़की थी जो उन्हें अकसर धमकाती रहती थी। इतना ही नहीं, पढ़ाई के दौरान सांवले रंग के कारण प्रियंका के ऊपर मजाक करके कई क्लामेट हंसते भी थे।
तीन साल के बाद प्रियंका वापस भारत लौट आयीं,और फिर उन्होंने अपने पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल से पूरी की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय "में क्वीन" सौंदर्य पृष्ठक जीता, इस दौरान प्रियंका को उनके चाहने वालों ने उन्हें काफी घेरने और परेशान करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में बंद करना ही उचित समझा। इसके बाद प्रियंका की मां ने, प्रियंका की कुछ तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए भेज दी, और वह कुछ इस तरह मिस वर्ल्ड का हिस्सा बनीं और विश्व सुन्दरी 2000 का खिताब भी अपने नाम करने में कामयाब रहीं। प्रियंका को 30 नवंबर 2000 को लंदन के मिलेनियम डोम में मिस वर्ल्ड 2000 और मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ़ ब्यूटी-एशिया एंड ओशिनिया का ताज पहनाया गया। प्रियंका मिस वर्ल्ड जीतने वाली पांचवी भारतीय प्रतियोगी थीं, और चौथे साल ऐसा करने के लिए चौथे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता जीतने से पहले उन्होंने कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन बाद में प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से ऑफर आने लगे तो, उन्होंने सिनेमा में अपना करियर बनाने का प्लान किया।
हिंदी सिनेमा में अच्छा नाम कमाने के बाद प्रियंका का रिश्ता अपने परिवार से कमजोर नहीं हुआ, प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थी, प्रियंका के पिता की मृत्यु वर्ष 2013 जून में कैंसर से हो गयी थी। वर्ष 2012 में ही प्रियंका ने अपने पिता की हैण्ड राइटिंग में "डैडी लिल गर्ल' का टैटू कराया था। फिल्मी दुनिया में अपना मुकाम बनाने के बाद प्रियंका खुद को सेल्फ मेड स्टार कहती हैं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा बरेली में प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं, लेकिन बेटी को उसके करियर में सपोर्ट करने के लिए उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया।
प्रियंका चोपड़ा का परिवार | Priyanka Chopra Family
प्रियंका चोपड़ा के परिवार में उनके पिता अशोक चोपड़ा का निधन हो गया है। उनकी मां का नाम मधु चोपड़ा है, जो एक गृहिणी हैं। प्रियंका चोपड़ा की एक बहन भी है जिनका नाम परिणीति चोपड़ा और एक भाई का नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है।
पिता का नाम (Father’s Name) | अशोक चोपड़ा |
---|---|
माता का नाम (Mother’s Name) | मधु चोपड़ा |
भाई का नाम (Brother’s Name) | सिद्धार्थ चोपड़ा |
पति का नाम (Husband’s Name) | निक जोनास |
बेटी का नाम (Doughter’s Name) | मालती मैरी चोपड़ा जोनास |
प्रियंका चोपड़ा की हाइट | Priyanka Chopra Looks
प्रियंका चोपड़ा की ऊंचाई सेमी में - 169 सेमी, मीटर में - 1.69 मीटर, फीट इंच में - 5 फीट 6 इंच। प्रियंका चोपड़ा अच्छी कद की हैं, वह शुरू में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग में काम करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और 2002 की तमिल फिल्म थमीजान से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक अपनी जलवे बिखेरे और सुपरहिट फिल्में देने लगीं।
म्बाई (Height) | सेंटीमीटर मीटर में – 169 cm मीटर में – 1.69 m फीट में – 5’ 6.5 ’’ |
---|---|
वजन (Weight) | किलोग्राम में – 55 के जी (55 kg) पौंड में – 121 आई बी एस (121 ibs) |
शारीरिक बनावट (Figure) | 35-28-35 |
आँखों का रंग (Eye color) | डार्क ब्राउन (Dark Brown) |
बालो का रंग (Hair Color) | ब्लैक (Black) |
प्रियंका चोपड़ा के पिता | Priyanka Chopra Father
प्रियंका चोपड़ा के पिता का नाम स्वर्गीय अशोक चोपड़ा (भारतीय सेना में डॉक्टर) था, उनका जन्म 23 अगस्त 1950 को हुआ था और उनका निधन 10 जून 2013 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।
प्रियंका चोपड़ा की बहन | Priyanka Chopra Sister
प्रियंका चोपड़ा की बहन का नाम परिणीति चोपड़ा है, जिन्होंने 2011 में फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। परिणीति चोपड़ा ने अपनी स्कूली शिक्षा कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, अंबाला से पूरी की, जिसके बाद परिणीति ने 17 साल की उम्र में इंग्लैंड जाने का फैसला किया। जहां से उन्होंने बिजनेस में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री हासिल की।
प्रियंका चोपड़ा की पसंद और नापसंद | Priyanka Chopra Likes & Dislikes
खाना (Food) | रिसोट्टो , बर्गर , फ्रेंच फ्राइज , चिकन मटन बिरयानी , फिश करी , सरसों का साग , बरबन बिस्किट्स , रेड वेलवेट केक |
---|---|
एक्टर (Actor) | शाहरुख खान , किशोर कुमार , धर्मेन्द्र , मैथ्यू , टॉम हार्डी मेल गिब्सन |
एक्ट्रेस (Actress) | रेखा , सुष्मिता सेन |
फिल्म (Film) | दिल वाले दुल्हनियां ले जाएगें , मुझसे शादी करोगी जेरी मगुइरे , प्रिटी वुमन , वाक इन द क्लाउड्स |
किताब (Book) | रोमियो एंड जुलिएट , टेल मी योर ड्रीम्स ,जवाहर लाल नेहरु की लैटर फ्रॉम फादर टू डोटर . |
रंग (Color) | लाल |
जगह (Destination) | पेरिस , ब्राज़ील , मेक्सिको |
परफ्यूम (Perfume) | राल्फ लौरें रोमेंस |
प्रियंका चोपड़ा का करियर | Priyanka Chopra Career
प्रियंका चोपड़ा की माँ ने प्रियंका की कुछ फोटो मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए भेज दी और उसके बाद प्रियंका को शो में भाग लेने का मौका भी मिला। यह सब प्रियंका के लिए बड़ा आश्चर्यजनक था। अपनी पढ़ाई से समय निकालकर उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वर्ष 2000 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में दूसरा पायदान हासिल किया। दूसरे स्थान के लिए प्रियंका चोपड़ा को ‘मिस इंडिया वर्ल्ड’ का ताज पहनाया गया। फिर इन्होनें ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर ‘मिस वर्ल्ड-2000’ का खिताब जीता। वर्ष 2009 में उन्हें मिस वर्ल्ड के लिए जज के तौर पर बुलाया गया था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने अपना फिल्मी करियर बनाना शुरू कर दिया था। इन्होंने सबसे पहले दक्षिण भारत की फिल्म में काम किया था, जिसका का नाम थमिजान था और फिल्म वर्ष 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के एक साल बाद प्रियंका की प्रथम हिंदी फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई थी। प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में अभिनय के अलावा, वह स्टेज शो, टीवी पर रियलिटी शो की मेजबानी भी की है और भारत के राष्ट्रीय अखबारों के लिए कॉलम लिखा है। प्रियंका चोपड़ा charitable activities में भी आगे रहती है। 10 अगस्त 2010 को बाल अधिकार के लिए एक यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था।
फिल्मो में करियर | Priyanka Chopra Movie Career
- प्रियंका चोपड़ा ने 2002 में तमिल फिल्म ”थमीजान” से डेब्यू किया था। फिर 2003 में उन्होंने फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
- फिर वह अंदाज़ फिल्म में दिखाई दीं जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इस फिल्म के लिए, उन्होंने फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण पुरस्कार और फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार के लिए नामांकन जीता।
- फिर 2004 में उन्होंने प्लान, किस्मत और संभव जैसी फिल्मों में अभिनय किया, जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। उस वर्ष बाद में उन्होंने मुझसे शादी करोगी नामक एक फिल्म में अभिनय किया जो उस वर्ष की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी।
- फिर प्रियंका चोपड़ा ने ऐतराज़ में अभिनय किया जहाँ उसने एक नकारात्मक भूमिका निभाई। यह एक हिट फिल्म थी और उन्हें भूमिका निभाने के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार मिला। उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार के लिए दूसरा नामांकन भी मिला।
- वर्ष 2005 में, प्रियंका चोपड़ा की छह फ्लॉप फिल्में थीं, जिनमें ब्लैकमेल,कर्म , यकीन और बरसात शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने दो फिल्मों वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम और ब्लफमास्टर में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली।
- फिर 2006 में, उन्होंने दो सफल फिल्मों, कृष और डॉन – द चेज़ बिगिन्स अगेन में अभिनय किया। वर्ष 2007 में उन्होंने दो और फिल्मों सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव और बिग ब्रदर में अभिनय किया, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
- फिर वर्ष 2008 में, प्रियंका चोपड़ा लव स्टोरी 2050, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, चमकु और द्रोणा में अभिनय किया, जो फिर से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। फिर उसने फैशन में अभिनय किया, जो सफल रही।
- इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा कई पुरस्कार मिले, जिनमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी शामिल है। उस वर्ष बाद में उन्हें एक और फिल्म दोस्ताना में देखा गया जो फिर से सफल रही।
प्रियंका चोपड़ा की टॉप 8 फिल्म | Top Film Of Priynka Chopda
नंबर (Number) | फिल्म का नाम (Name Of Film) |
सन (Year) |
डायरेक्टर (Director) |
स्टार्स (Stars) |
1. | सात खून माफ़ | 2011 | विशाल भरद्वाज | प्रियंका चोपड़ा विवान शाह जोंन इब्राहीम इरफ़ान खान अलेक्सांद्र द्याचेंको अन्नू कपूर नील नितिन मुकेश नस्स्रुद्दीन शाह उषा उत्तुप |
2. | फैशन | 2008 | मधुर भंडारकर | प्रियंका चोपड़ा कंगना रानौत मुग्धा गोडसे अर्जुन बजवा समीर सोनी अरबाज़ खान |
3. | मैरी कॉम | 2014 | ओमुंग कुमार | प्रियंका चोपड़ा दर्शन कुमार सुनील थापा |
4. | दिल धड़कने दो | 2015 | जोया अख्तर | अनिल कपूर शेफाली शाह प्रियंका चोपड़ा रणवीर सिंह फरहान अख्तर |
5. | अग्निपथ | 2012 | करण मल्होत्रा | ऋतिक रोशन संजय दत्त ऋषि कपूर प्रियंका चोपड़ा ओम पूरी ज़रीना वहाब |
6. | दोस्ताना | 2008 | तरुण मनसुखानी | अभिषेक बच्चन जोन इब्राहीम प्रियंका चोपड़ा |
7. | अंजना अनजानी | 2010 | सिद्दार्थ आनंद | प्रियंका चोपड़ा रणवीर कपूर |
8. | कमीने | 2009 | विशाल भरद्वाज | शाहिद कपूर प्रियंका चोपड़ा अमोल गुप्त |
List Of All Priyanka Chopra Movies
Year | Title | Role | Language | Notes |
---|---|---|---|---|
2002 | Thamizhan | Priya | Tamil | |
2003 | The Hero: Love Story of a Spy | Shaheen Zakaria | Hindi | |
Andaaz | Jiyana "Jiya" Singhania | Hindi | ||
2004 | Plan | Rani | Hindi | |
Kismat | Sapna Gosai | Hindi | ||
Asambhav | Alisha | Hindi | ||
Mujhse Shaadi Karogi | Rani Singh | Hindi | ||
Aitraaz | Sonia Roy | Hindi | ||
2005 | Blackmail | Sanjana Rathod | Hindi | |
Karam | Shalini | Hindi | ||
Waqt: The Race Against Time | Pooja Thakur | Hindi | ||
Yakeen | Simar Oberoi | Hindi | ||
Barsaat | Kajal | Hindi | ||
Bluffmaster! | Simmi Ahuja | Hindi | ||
2006 | Taxi No. 9211 | Herself | Hindi | Cameo |
36 China Town | Seema | Hindi | Cameo | |
Alag | Herself | Hindi | Cameo in song "Sabse Alag" | |
Krrish | Priya Mehra | Hindi | ||
Aap Ki Khatir | Anu Khanna | Hindi | ||
Don | Roma | Hindi | ||
2007 | Salaam-e-Ishq: A Tribute to Love | Kamini Ranawat | Hindi | |
Big Brother | Aarthi Sharma | Hindi | ||
Om Shanti Om | Herself | Hindi | Cameo in song "Deewangi Deewangi" | |
2008 | My Name is Anthony Gonsalves | Herself | Hindi | Cameo |
Love Story 2050 | Sana Bedi & Ziesha | Hindi | ||
God Tussi Great Ho | Alia Kapoor | Hindi | ||
Chamku | Shubhi | Hindi | ||
Drona | Sonia | Hindi | ||
Fashion | Meghna Mathur | Hindi | ||
Dostana | Neha Melwani | Hindi | ||
2009 | Billu | Herself | Hindi | Cameo in song "Rockin & Reeling" |
Kaminey | Sweety Bhope | Hindi | ||
What's Your Raashee? | Various | Hindi | ||
2010 | Pyaar Impossible! | Alisha Merchant | Hindi | |
Jaane Kahan Se Aayi Hai | Herself | Hindi | Cameo | |
Anjaana Anjaani | Kiara Vaswani | Hindi | ||
2011 | 7 Khoon Maaf | Susanna Anna-Marie Johannes | Hindi | |
Ra.One | Desi Girl | Hindi | Cameo | |
Don 2 | Roma | Hindi | ||
2012 | Agneepath | Kaali Gawde | Hindi | |
Teri Meri Kahaani | Rukhsar, Radha & Aradhana | Hindi | ||
Barfi! | Jhilmil Chatterjee | Hindi | ||
2013 | Girl Rising | Narrator | English | Documentary |
Bombay Talkies | Herself | Hindi | Cameo in song "Apna Bombay Talkies" | |
Shootout at Wadala | Babli Badmaash | Hindi | Cameo in song "Babli Badmaash Hai" | |
Deewana Main Deewana | Priya Singh | Hindi | ||
Planes | Ishani | English | Voice role | |
Zanjeer | Mala | Hindi | Simultaneously shot in Telugu as Thoofan | |
Krrish 3 | Priya Mehra | Hindi | ||
Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela | Herself | Hindi | Guest appearance in song "Ram Chahe Leela" | |
2014 | Gunday | Nandita Sengupta | Hindi | |
Mary Kom | Mary Kom | Hindi | ||
2015 | Dil Dhadakne Do | Ayesha Sangha (née Mehra) | Hindi | |
Bajirao Mastani | Kashibai | Hindi | ||
2016 | Jai Gangaajal | Abha Mathur | Hindi | |
Ventilator | Herself | Marathi | Cameo | |
2017 | Baywatch | Victoria Leeds | English | |
2018 | A Kid Like Jake | Amal | English | |
2019 | Isn't It Romantic | Isabella Stone | English | |
Chasing Happiness | Herself | English | Documentary | |
The Sky Is Pink | Aditi Chaudhary | Hindi | Also co-producer | |
2020 | We Are One Family | Herself | Hindi | Short film |
Happiness Continues | Herself | English | Documentary | |
We Can Be Heroes | Ms. Granada | English | ||
2021 | The White Tiger | Pinky Madam | English Hindi |
Also executive producer |
The Matrix Resurrections | Sati | English | ||
2023 | Love Again | Mira Ray | English | Post-production |
टीवी रियलिटी शो में करियर | Priyanka Chopra TV Career
- प्रियंका चोपड़ा 2010 में एक रियलिटी-आधारित गेम शो ”फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी” तीसरे सीज़न की मेजबानी की और टीवी पर अपनी शुरुआत की।
- उन्हें 2015 में उन्होंने अमेरिकी टीवी श्रृंखला में क्वांटिकोइस में भी काम करा है जिसने उन्हें अपार प्रसिद्धि दिलाई। उन्होंने 2016 में अन्य कलाकारों के साथ वीडियो गेम मार्वल एवेंजर्स अकादमी में भी अपनी आवाज दी। ।
गायकी में करियर | Priyanka Chopra's Singing Career
प्रियंका कुछ गानों में भी दिखाई दीं। साजन मेरे सतरंगिया (2000), फिर मिले सुर मेरा तुम्हारा (2010 ) माइंड ब्लोइंग (2011 ) इन माई सिटी (2012 ) एक्सोटिक (2013 ) ,I cant make you love me (2014 ), dont you need somebody (2016)
साल | गाने का नाम | कलाकार |
2000 | साजन मेरे सतरागियां | दलेर मेहंदी |
2010 | फिर मीले सुर मेरा तुम्हारा | विभिन्न |
2011 | माइन्ड ब्लोइंग | गणेश हेगड़े |
2012 | इन माइ सिटी | प्रियंका चोपड़ा और विल.आइ.ऐम |
2013 | इग्जाटिक | प्रियंका चोपड़ा और पिटबुल |
2016 | डोन्ट यू नीड सम्बडी | रेडऑन |
प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स | Priyanka Chopra Affairs
- असीम मर्चेंट – ऐसा कहा जाता है कि मॉडलिंग के दिनों में उनका पहला बॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट था और 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उसने उससे रिश्ता तोड़ लिया।
- शाहिद कपूर – उनकी कथित प्रेम संबंध उनकी फिल्म ‘कमीने’ की रिलीज के बाद आग की तरह फैल गई, लेकिन उन्होंने इसे कभी स्वीकार नहीं किया और इसे एक रहस्य के रूप में रखा।
- हरमन बावेजा – ऐसा कहा जाता है कि हरमन बावेजा के साथ प्रियंका 5 साल से रिलेशनशिप में रही और उनकी लव स्टोरी तब शुरू हुई थी, जब वे फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ में अभिनय कर रहे थे।
- अक्षय कुमार -अक्षय कुमार के साथ उनका रिश्ता काफी सुर्ख़ियों में रहा। दोनों ने कई फिल्मों में भी काम किया। लेकिन अक्षय की पत्नी ट्विंकल को इसका संकेत मिला और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करने के लिए कहा।
- शाहरुख खान – अगर अफवाहों पर विश्वास किया जाए तो कहा जाता है कि शाहरुख की पत्नी गौरी, जो कभी प्रियंका की करीबी थीं, उन्होंने भी प्रियंका का बहिष्कार कर दिया और शाहरुख को उनके साथ काम नहीं करने की चेतावनी दी।
प्रियंका चोपड़ा की शादी | Priyanka Chopra wedding
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं। प्रियंका के साथ सात फेरे लेने निक जोनस परिवार समेत भारत आये थे और जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई शादी काफी सुर्खियों में रही थी। शादी के फंक्शंस दो दिन चले थे। प्रियंका और निक के बीच उम्र का फासला भी उस वक्त जमकर चर्चा में रहा था। प्रियंका की तरह निक भी अपने परिवार के बेहद करीब हैं। निक मल्टीटैलेंटेड हैं। सिंगर होने के साथ एक्टर भी हैं और कुछ हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। अपने भाइयों के साथ मिलकर उन्होंने एक म्यूजिक बैंड भी बनाया है, जो काफी लोकप्रिय है। प्रियंका के साथ निक की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है।
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के बच्चे | Priyanka Chopra Nick Jonas Children
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 22 जनवरी को घोषणा की थी कि वे पेरेंट्स बन गए हैं। अचानक से प्रियंका के मां बनने की खबर से उनके फैंस काफी सरप्राइज्ड थे। उनके पोस्ट में लिख था, हमें यह बताकर काफी खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी से एक बच्चे को जन्म दिया है। प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।
प्रियंका चोपड़ा के सामाजिक कार्य | Priyanka Chopra Social Works
- प्रियंका चोपड़ा समाज सेवा करने में अपनी दिलचस्पी रखते हैं उनकी खुद की एक संस्था है जिसके जरिए वे लोगों की मदद करती है और इस संस्था का नाम ‘द प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन ऑफ हेल्थ एंड एजुकेशन’ है।
- उनकी संस्था गरीब और मरहूम बच्चों को भारत के कई हिस्सों में शिक्षा प्रदान करती है एवं उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखती है, वह अपनी आय का 10% हिस्सा अपनी संस्था को देती हैं।
- प्रियंका नारीवाद में विश्वास रखने वाली महिलाएं वे हमेशा से लैंगिक समानता और औरतों के हक पर बोलती हैं उन्होंने सन् 2006 में ‘डे विथ चोपड़ा’ नामक एक कार्यक्रम शुरू किया था, जिसमें जो भी आए हुई वह उन्होंने ‘नन्ही कली’ नामक संस्था को दान कर दी।
- प्रियंका चोपड़ा पर्यावरण को लेकर भी बहुत सजक रही है, वह एनडीटीवी ग्रीनाथन की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी है। जो इको-फ्रेंडली व्यवस्था को सपोर्ट करती है और देहाती क्षेत्रों में सोलर ऊर्जा पहुंचाने का कार्य करती है।
प्रियंका चोपड़ा के विवाद | Priyanka Chopra Controversy
- प्रियंका ‘क्वांटिको’ नाटक में उनके द्वारा बोले गए एक डायलॉग के कारण काफी विवादों में आ गई थी जिनमें उन्होंने हिंदू आतंकवाद को लेकर एक डायलॉग बोला, इसके चलते उन्हें लोगों से माफी भी मांगनी पड़ी थी।
- प्रियंका असम पर्यटन कैलेंडर के लिए करवाए गए एक फोटोशूट को लेकर चर्चाओं में आ गई, जहां नेताओं द्वारा उनकी कॉस्टयूम की आलोचना की गई थी, वही असम पर्यटन विभाग निगम ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा पहने गए कपड़ों में कोई खराबी नहीं थी।
- विदेश में ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ से हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने एक छोटी ड्रेस पहनी थी जिसको लेकर लोगों ने ट्वीट के जरिए उन्हें एक रोल किया था।
- फिल्मी जगत में अक्षय कुमार और प्रियंका के बीच कथित संबंधों से भी वह विवादों में रही हैं, जिसके चलते उन्होंने फिल्म ‘वक्त’ के बाद एक साथ काम करने से इंकार कर दिया।
प्रियंका चोपड़ा की उपलब्धियां/पुरस्कार | Priyanka Chopra Achievement/Awards
- साल 2004 में अंदाज फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू करने के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।
- साल 2005 में फिल्म ऐतराज के लिए बेस्ट विलेन कैटेगरी में फिल्म फेयर अवॉर्ड दिया गया।
- साल 2008 में फिल्म फैशन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।
- साल 2009 में फिल्म फैशन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आईफा अवॉर्ड मिला।
- साल 2009 में फिल्म दोस्ताना के लिए एक्ट्रेस ऑफ द ईयर स्टारडस्ट अवॉर्ड दिया गया।
- साल 2010 में फैशन फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया।
- साल 2012 में फिल्म डॉन 2 के लिए जोड़ी नंबर 1 स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स दिया गया।
- साल 2013 में फिल्म बर्फी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस जी सिने अवॉर्ड मिला।
- साल 2015 में फिल्म मैरी कॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस स्टार स्क्रीन अवॉर्डस से नवाजा गया।
- साल 2016 में प्रियंका को ग्लोबल आइकॉन ऑफ द ईयर पुरस्कार से भी नवाजा गया।
- साल 2016 में पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया।
- साल 2016 में बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड दिया गया।
- साल 2016-2017 में प्रसिद्ध अमेरिकी टीवी सीरीज क्वांटिको के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड मिला है।
क्रमांक | अवार्ड का नाम | सन | केटेगरी | फिल्म |
1. | फिल्म फेयर अवार्ड | 2009 | बेस्ट एक्ट्रेस | फैशन |
2. | फिल्म फेयर अवार्ड | 2004 | बेस्ट फिमेल डेब्यू | अंदाज |
3. | नेशनल फिल्म अवार्ड | 2010 | बेस्ट एक्ट्रेस | फैशन |
4. | स्टार डस्ट अवार्ड | 2016 | ग्लोबल आइकॉन ऑफ़ द इयर | |
5 | फिल्म फेयर अवार्ड | 2005 | बेस्ट विलेन | ऐतराज़ |
6 | फिल्म फेयर अवार्ड | 2016 | बेस्ट सपोर्टिंग रोल | बजिराव मस्तानी |
7 | स्टार स्क्रीन अवार्ड्स | 2015 | बेस्ट एक्ट्रेस | मेरी कॉम |
8 | स्टार स्क्रीन अवार्ड्स | 2013 | जोड़ी नम्बर वन | बर्फी |
9 | स्टार स्क्रीन अवार्ड्स | 2012 | जोड़ी नम्बर वन | डॉन 2 |
10 | स्टारडस्ट अवार्ड | 2013 | एक्ट्रेस ऑफ़ द इयर | बर्फी |
11 | स्टार डस्ट अवार्ड | 2009 | एक्ट्रेस ऑफ़ द इयर | दोस्ताना |
12 | जी सिने अवार्ड्स | 2013 | बेस्ट एक्ट्रेस | बर्फी |
13 | आइफा अवार्ड्स | 2009 | बेस्ट एक्ट्रेस | फैशन |
14 | गिल्ड ग्लोबल हॉनर अवार्ड | 2016 | ||
15 | पद्मश्री | 2016 |
प्रियंका चोपड़ा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Interesting Facts About Priyanka Chopra
- प्रियंका का जन्म एक चिकित्सक परिवार में हुआ उनके माता पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे।
- उनके माता-पिता का भारतीय सेना में नियमित रूप से स्थानांतरण होता रहता था, जिसके कारण उन्हें विभिन्न स्थानों पर रहना पड़ा।
- उनकी तीन चचेरी बहनें हैं और तीनों ही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां हैं।
- फिल्म ब्लफमास्टर की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने प्रियंका का उपनाम ‘पिगी चॉप्स’ रखा था।।
- उन्हें गोविंदा के साथ फिल्म ‘एक हसीना, एक दीवाना’ से अपना डेब्यु करना था, किंतु किसी कारणवश यह फिल्म नहीं हो पाई।
- प्रियंका चोपड़ा आपराधिक मनोविज्ञान में अपने कैरियर को बनाना चाहती थी।
- उनके ‘मिस इंडिया’ प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव आ रहे थे, जिसके कारण उन्होंने अभिनय में अपने करियर की शुरुआत की।
- प्रियंका ने महज 18 वर्ष की उम्र में मिस इंडिया प्रतियोगिता का खिताब जीता था।
- उन्होंने जिस मिस इंडिया प्रतियोगिता को जीता था उसके जज शाहरुख खान थे।
प्रियंका चोपड़ा हसबैंड | Priyanka Chopra Husband
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास हैं। दोनों ने 1 दिसंबर, 2018 को भारत के जोधपुर में एक भव्य शादी समारोह में शादी की। निक जोनास एक अमेरिकी गायक और अभिनेता हैं, जो पॉप-रॉक बैंड, जोनास ब्रदर्स के सदस्य के रूप में प्रसिद्ध हुए। उन्होंने कई सफल एकल एल्बम भी जारी किए हैं और कई फिल्मों और टीवी शो में दिखाई दिए हैं।
प्रियंका चोपड़ा नेट वर्थ | Priyanka Chopra Net Worth
प्रियंका चोपड़ा के नेट वर्थ की बात करें तो प्रियंका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। प्रियंका के पास 35 मिलियन यानी 270 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं उनके पास जूहु में उनकी बीच फेसिंग बंगला है जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा प्रियंका के पास अमेरिका में भी उनका खूबसूरत बंगला है। प्रियंका के नेट वर्थ में ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्म डील, इवेंट अपीयरेंस, सोशल मीडिया पोस्ट और उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल प्रोडक्शन का पैसा शामिल है। खबरों के अनुसार प्रियंका एक फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं।
कुल संपत्ति (Net worth 2023) | $75 मिलियन |
कुल संपत्ति भारतीय रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees) | ₹620 करोड़ |
वार्षिक आय (Yearly Income) | ₹18 करोड़ + |
मासिक आय (Monthly Income) | ₹1.5 करोड़ + |
Priyanka Chopra FAQ
प्रियंका चोपड़ा
Piggy Chops, Sunshine, Mimi, PC
अभिनेत्री, मॉडल, गायक, फिल्म प्रोड्यूसर और फिलॉन्थ्रोपिस्ट
18 जुलाई 1982
40 साल
जमशेदपुर, झारखण्ड
भारतीय
कर्क राशी
थमिजान (2002, तमिल फिल्म), द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई (2003, बॉलीवुड फिल्म)
169 सेमी 5.55 फिट
55 से 60 किलो के बिच
भूरा रंग
काला
सिद्धार्थ चोपड़ा (बड़े भाई)
मीरा चोपड़ा, मन्नारा चोपड़ा और परणीती चोपड़ा है|
निक जोनास (अमरीकी गायक)
मालती मैरी चोपड़ा जोनस