Pawan Kalyan Birthday : एक्टिंग के हूं के साथ राजनीति के दांव पेंच भी जानते है पवन कल्याण, पढ़िए अभिनेता से राजनेता तक का सफर
मनोरंज न्यूज डेस्क -पवन कल्याण साउथ इंडस्ट्री के दमदार एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। पवन कल्याण ने एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्में की हैं। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पवन कल्याण ने तेलुगु फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ वह एक निर्माता-निर्देशक, सिंगर और राजनेता भी हैं। पवन कल्याण आज यानी 2 सितंबर को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...
पवन कल्याण का जन्म 2 सितंबर 1971 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। वह साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। पवन कल्याण ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म 'अक्कड़ अम्मई लक्कड़' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। पवन कल्याण को साल 1998 में फिल्म 'थोली प्रेमा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।
इसके अलावा पवन कल्याण को कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। पवन कल्याण की तीन बार शादी हो चुकी है। उनकी पहली पत्नी नंदिनी थीं, जिनसे उन्होंने साल 1997 में शादी की थी, लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी और साल 2008 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद पवन कल्याण ने साल 2009 में रेणु देसाई से शादी की। उनकी शादी कुल तीन साल चली और साल 2012 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद पवन कल्याण ने साल 2013 में अन्ना लेझनेवा से शादी की।पवन कल्याण 26 साल से ज्यादा समय से एक्टिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बतौर लीड एक्टर 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा पवन कल्याण कई टीवी विज्ञापनों का चेहरा भी रह चुके हैं।
वह साउथ सिनेमा के पहले ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने सबसे पहले पेप्सी का विज्ञापन किया था। एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ वह एक मशहूर राजनेता भी हैं। पवन कल्याण साल 2008 से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने काफी समय तक अपने भाई चिरंजीवी की प्रजा राज्यम पार्टी के लिए काम किया। इसके बाद पवन कल्याण ने अपनी खुद की पार्टी बना ली। पवन कल्याण की राजनीतिक पार्टी का नाम जन सेना पार्टी है। उन्होंने इस पार्टी का गठन वर्ष 2014 में किया था और अभी भी सक्रिय हैं। हाल ही में हुए 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत के बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम का पदभार संभाला है।