×

Nushrat Bharucha Birthday Special: नुसरत भरुचा के 39वें बर्थडे पर पढ़िए उनका TV से बॉलीवुड तक का पूरा सफरनामा 

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क -  बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा 17 मई को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ था। नुसरत आज भले ही फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए अभिनेत्री को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। जन्मदिन के इस मौके पर आइए जानते हैं एक्ट्रेस के फिल्मी करियर से जुड़े अनसुने किस्से।


करियर की शुरुआत टीवी से की
नुसरत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. साल 2002 में वह सीरियल 'किटी पार्टी' में नजर आई थीं। 'किटी पार्टी' में उनका रोल सिर्फ कुछ हफ्तों के लिए था। इसके बाद वह एक और शो 'सेवन' में नजर आईं। उन्होंने टीवी की दुनिया को छोड़कर फिल्मों में आने के बारे में सोचा। नुसरत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'जय संतोषी मां' से की थी। जो साल 2006 में रिलीज हुई थी। शुरुआत में उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं।


'प्यार का पंचनामा' से हुईं मशहूर

साल 2011 में एक्ट्रेस की किस्मत बदल गई। उन्होंने लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा में कार्तिक आर्यन के साथ काम किया और यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने कार्तिक की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था. फिर एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।


इन सुपरस्टार्स के साथ किया काम
इसके बाद वह प्यार का पंचनामा 2 में नजर आईं। जो सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद वह सोनू के टीटू की स्वीटी में नजर आईं। यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली उनकी पहली फिल्म थी। वहीं, साल 2018 में आयुष्मान खुराना के साथ उनकी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' रिलीज हुई थी। इसके अलावा उन्होंने छलांग में राजकुमार राव के साथ काम किया। साल 2022 में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ राम सेतु और सेल्फी में काम किया।