×

जानें श्रीदेवी के निधन से पहले आखिरी 15 मिनट में क्या क्या हुआ

 

श्रीदेवी के निधन ने दुनियाभर के लोगों को हैरान और चकित कर दिया। किसी को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है। मौत के बाद एक एक घटनांए सामने आ रही है। आपको बता दें कि उनका निधन दुबई के एक होटल में हुआ जहां वो एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थी। आइए जानते हैं उनके आखिरी 15 मिनटों में क्या क्या हुआ।

आई खबरों के अनुसार बोनी कपूर शादी वापस मुंबई आ चुके थे लेकिन शनिवार वो फिर से वहां पहुंच गए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि वो उन्हें वहां पहुंचकर सरप्राइज देना चाहते थे।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार शाम मौत से ठीक पहले श्रीदेवी पति के साथ डिनर डेट पर जाने की तैयारी में थी। ये डिनर डेट उनकी ड्रीम डिनर डेट होने वाली थी। रिपोर्ट के मुताबिक बोनी कपूर शाम 5.30 बजे श्रीदेवी से मिलने पहुंचे थे, दोनों होटल रूम में ही थे।

वहां पर उन्होंने श्रीदेवी को डिनर डेट पर चलने के लिए कहा, उसके बाद दोनों के बीच लगभग 15 मिनट बात हुई और उसके बाद वो बाथरूम चली गई। बाथरूम में काफी देर तक रहने के बाद वो वापस नहीं आई तो बाने ने दरवाजा खटखटाया। अवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर, उन्होंने खुद दरवाजा खोला। दरवाजा खोलने के बाद नजारा जो था उसे देखकर बोनी कपूर शॉक्ड हो गए। वो बाथटब में बेहोश पड़ी थी, उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद उन्हें होश में लाने की बहुत कोशिश की लेकिन तबतक उनकी सांसें जा चुकी थी। खबरों के अनुसार 9 बजे पुलिस में इसकी सूचना दी गई।