Karva Chauth 2024: इस साल पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी ये हसीनाएं, वीडियो में जानिए व्रत के नियम और पूजन विधि
मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - इस साल का करवा चौथ कुछ सेलेब्स के लिए बेहद खास होने वाला है। हाल ही में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में एक के बाद एक शादियां हुई हैं। कई सेलेब्स ने लंबे समय तक डेट करने के बाद अपने पार्टनर के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए हैं।
ऐसे में इस साल कई एक्ट्रेस अपने पति की लंबी उम्र के लिए पहला करवा चौथ व्रत रखने जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किसका नाम शामिल है।
तापसी पन्नू
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने ब्वॉयफ्रेंड मैथियस बो से गुपचुप शादी कर ली। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की भनक किसी को नहीं लगने दी। एक्ट्रेस ने परिवार वालों के बीच बड़ी सादगी से शादी की और बाद में उनकी सीक्रेट वेडिंग के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए, जिसे देखकर फैंस भी चौंक गए। वहीं, इस साल तापसी का पहला करवा चौथ है। अब ये पता नहीं है कि वो इसे भारत में रखेंगी या विदेश में। दरअसल, मैथियस बो डेनमार्क के रहने वाले हैं।
कृति खरबंदा
कृति खरबंदा ने इसी साल मार्च में एक्टर पुलकित सम्राट से शादी की थी। दोनों को अपनी शादी में कई फंक्शन में इमोशनल होते देखा गया था। दोनों ने बेहद पारंपरिक तरीके से शादी की और उसके बाद कृति की पहली रसोई की रस्म भी की गई। बाद में यह भी पता चला कि पुलकित ने हलवा बनाकर पहली रसोई की रस्म भी निभाई। ऐसे में कृति के साथ-साथ उनके पति पुलकित भी पहली बार करवा चौथ का व्रत रख सकते हैं।
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने भी इसी साल फरवरी में सात फेरे लिए थे। इस कपल ने बड़ी धूमधाम से शादी की और अब जल्द ही रकुल प्रीत सिंह अपने पति जैकी भगनानी के लिए पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। हालांकि, एक्ट्रेस फिलहाल चोटिल हैं और बेड रेस्ट पर हैं। उन्हें ठीक होने में अभी एक हफ्ता लग सकता है।
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी ने 16 सितंबर को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एक्टर सिद्धार्थ से शादी की। इस कपल ने 400 साल पुराने मंदिर में शादी की। उनकी शादी बेहद सादगी और शांति से हुई थी। अब सिद्धार्थ के लिए अदिति का यह पहला करवा चौथ होगा।
सुरभि चंदना
पूरी दुनिया की निगाहें सुरभि चंदना की शादी पर टिकी थीं। लोगों को एक्ट्रेस का वेडिंग आउटफिट इतना पसंद आया कि सभी दुल्हनें उनके लुक को कॉपी कर रही हैं। इसके अलावा जिस तरह से कपल ने अपनी शादी में एक-दूसरे के लिए गाना गाया, उसने भी फैन्स को इंप्रेस किया। अब हर कोई यह जानने के लिए उत्साहित है कि सुरभि चंदना अपना पहला करवा चौथ कैसे मनाएंगी।