×

Karan Kapoor Birthday : पिता और दादा सुपरस्टार लेकिन फ्लॉप निकला कपूर खानदान का ये चिराग, इस फील्ड में कमाया नाम 

 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  शशि कपूर और जेनिफर के तीन बच्चे हैं। कुणाल कपूर, करण कपूर, संजना कपूर खास बात ये है कि आज करण कपूर का जन्मदिन है। आज के समय में जहां बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद हावी है, वहीं शशि कपूर ने अपने बच्चों को एक और सीख दी। एक अच्छे पिता की तरह उन्होंने अपने बच्चों को खुद का रास्ता चुनने दिया। एक समय में लोग शशि कपूर के दीवाने थे।


लड़कियां उनकी दीवानी थीं। लेकिन उनके अपने बेटे को फिल्म इंडस्ट्री ने नकार दिया। शशि कपूर ने बड़े अरमानों के साथ अपने बेटे करण कपूर को फिल्मों में लॉन्च करने का मन बनाया था लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। करण कपूर को श्याम बेनेगल की फिल्म 'जुनून' में अपना हुनर ​​दिखाने का मौका मिला। लेकिन यहां वो चूक गए, दर्शकों को उनका काम कुछ खास पसंद नहीं आया। हालांकि, पिता के स्टारडम के दम पर उन्हें फिल्में मिलती रहीं।


करण कपूर ने फिल्म 'सल्तनत' के जरिए मेनस्ट्रीम सिनेमा में एंट्री की, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। कपूर खानदान के दूसरे लोगों की तरह करण कपूर भी दिखने में कम नहीं थे, लेकिन एक्टिंग में किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और फिर करण कपूर ने फिल्में छोड़ दीं। करण अपने फ्लॉप फिल्मी करियर से निराश नहीं हुए। उन्होंने अपनी प्रतिभा को पहचाना और फोटोग्राफर बन गए।


करण ने एक बेहतरीन फोटोग्राफर बनकर पूरी दुनिया में नाम कमाया। आज उनकी गिनती दुनिया के मशहूर फोटोग्राफरों में होती है। उनकी तस्वीरें कई जगहों पर प्रदर्शित होती हैं। उन्होंने इंटरनेशनल फोटोग्राफी अवॉर्ड्स 2009 में 'द ओल्ड कपल' नाम की अपनी तस्वीर के लिए लाइफस्टाइल कैटेगरी में अवॉर्ड जीता था।