×

Kajal Agarwal Wedding: काजल अग्रवाल की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, सोशल मीडिया पर वायरल

 

साउथ और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल की शादी हो चुकी है। काजल अग्रवाल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ बीते दिन यानी 30 अक्टूबर को शादी के सात फेरे लिए हैं। अब काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। जिसमे ये दोनों बेहद प्यारे लग रहे है। इन दोनों की जोड़ी एक साथ काफी खूबसूरत नजर आ रही है। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी 30 अक्टूबर को मुंबई के ताज होटल में संपन्न हुई है। इस दौरान काजल ने रेड कलर का लहंगा पहना है वहीं गौतम ने व्हाइट और पिंक शेरवानी पहनी है। दोनो साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री काजल अग्रवाल की शादी में उनके परिवार के लोग और कुछ बेहद खास दोस्त ही शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी है। जिसमे वो एक नई नवेली दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है। उनके चाहने वालों की तरफ से अभिनेत्री की शादी की तस्वीरें को काफी पसंद किया जा रहा है। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की इस तस्वीर के सामने आने से पहले काजल की एक ब्लैक एंड व्हाइट लुक में तस्वीर सामने आई थी। जिसमे वो हाफ ब्राइड में लुक में दिखाई दे रही थी। इस दौरान उनकी खूबसूरत किसी का भी दिल चुरा लेती। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले ही काजल अग्रवाल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी शादी का ऐलान किया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि वो 30 अक्टूबर को शादी करने जा रही है।

The White Tiger trailer: एक नौकर और NRI कपल की कहानी है प्रियंका-राजकुमार राव की द व्हाइट टाइर

Virat Kohli and Anushka Sharma: जब विराट कोहली ने सरेआम प्रेग्नेंट अनुष्का से पूछा- खाना खाया? अभिनेत्री ने दिया ये जवाब, वीडियो वायरल

Justice for Nikita Tomar: निकिता तोमर के लिए एक साथ हुआ बॉलीवुड की न्याय की मांग, लेकिन बॉलीवुड खान्स सहित बड़े सेलेब्स के नहीं निकले बोल