×

नागिन 5 से सामने आया हिना खान का लुक, खुलेंगे बरसों पुराने राज

 

छोटे परदे के मशहूर टीवी शो नागिन 5 के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिसे सुनने के बाद आप भी खुश हो जाएंगे। जी हां आपको बता दें कि एकता कपूर के मशहूर सुपरनैचुरल टीवी शो नागिन के अगले सीजन नागिन 5 में टीवी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्री हिना खान मुख्य किरदार में नजर आने वाली है। इस बात का खुलासा खुद मेकर्स ने कर दिया है। मेकर्स ने नागिन 5 से हिना खान का पहला लुक भी जारी कर दिया गया है। जिसमे उनका दमदार अंदाज दिखाई दे रहा है। वहीं इसका प्रोमो भी सामने आ चुका है। जिसमे हिना खान सबसे ज्यादा पावरफुल इच्छाधारी नागिन के रूप में नजर आ रही है। इस प्रोमो को कलर्स चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर शेयर करते हुए दी है। साथ ही कैप्शन में जो लिखा है उससे दर्शक उत्सा​हित हो जाएंगे। नागिन 5 के प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा कि, खुलेंगे बरसों पुराने राज और सामने आएगा सबसे बलशाली नागिन का चेहरा। अब बलशाली नागिन के रोल में हिना खान नजर आ रही है। जिसमे उनका अवतार सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अब इस शो के लिए हिना खान के चाहने वालें सबसे ज्यादा उत्साहित हो रहे है। नागिन 5 कब से प्रसारित किया जाएगा। इसके बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

जैसे ही इस बारे में कोई जानकारी सामने आती है हम आपको जरूर बताएंगे। लेकिन हिना खान को इस शो में लेने की बात काफी समय हो रही थी। पिछले दिनों जब हिना खान का अधूरा लुक सामने आया था तो भी कई लोगों ने कयास लगाए थे ये कोई और नहीं बल्कि हिना खान ही है। अब फैंस का ये कयास पूरी तरह से सही साबित हुआ है। अगर हम बात करें हिना खान के काम की तो हिना खान को पिछले दिनों बिग बॉस के अलावा कई ​फिल्मोें में भी देखा जा चुका है।

सालों पुराना अंकिता का पोस्ट वायरल, इस कदर सुशांत पर जान छिड़कती थीं अभिनेत्री

जानें इन दिनों क्या कर रही हैं राम तेरी गंगा मैली की अभिनेत्री मंदाकिनी

एक बार नहीं कई बार विवादों के घेरे में आ चुका है सिंगर सोनू निगम