×

Happy Birthday Priyanka Chopra: बचपन में कैसी दिखती थीं प्रियंका चोपड़ा, क्या आपने देखी हैं ये तस्वीरें?

 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - एक्ट्रेस, सिंगर और फिल्म प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वाली अभिनेत्री ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है। आज उनकी गिनती नंबर वन अभिनेत्रियों में होती है, लेकिन सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रियंका ने संघर्ष किया है, कड़ी मेहनत की है और लंबा सफर तय किया है।


प्रियंका ने साल 2003 में फिल्म 'द हीरो' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद वह उसी साल फिल्म अंदाज में नजर आईं। फिर मुझसे शादी करोगी और ऐतराज ने उन्हें अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया।


प्रियंका क्रिश, डॉन, फैशन, दोस्ताना, कमीने, 7 खून माफ, बर्फी, दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तानी, द स्काई इज पिंक और द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।


प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको, बेवॉच और इट्स रोमांटिक जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं। प्रियंका सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि सिंगिंग में भी माहिर हैं। उनका गाना इन माई सिटी फैन्स को काफी पसंद आया था। इसके बाद वह एक्सोटिक लेकर आईं।


पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से भारत में ईसाई और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया है, जिसमें लोगों को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आई।