शादी के लिए गोवा रवाना हुए डायरेक्टर अभिषेक पाठक, इस एक्ट्रेस को बनाएंगे अपनी दुल्हनिया
मनोरंजन न्यूज़ डेस्क, शिवालिका-अभिषेक वेडिंग फिल्म दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय को 7 फरवरी की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ये कपल मुंबई शहर से दूर गोवा में शादी करने जा रहा है। शिवालेका-अभिषेक वेडिंग: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेवरेट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस कपल ने मुंबई से दूर जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की। वहीं इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है. फिल्म 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय को 7 फरवरी की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिषेक पाठक ब्लैक हुडी और ब्लू जींस में नजर आए, वहीं एक्ट्रेस व्हाइट फ्लोरल ड्रेस में खूबसूरत नजर आईं। दोनों ने मीडिया के सामने पोज भी दिए।