×

Arif Zakaria Birthday: किन्नर बनकर बॉलीवुड में मशहूर हुए थे आरिफ, एक क्लिक में जाने TV से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक कैसे बजाया डंका ? 

 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम, जो 36 सालों से एक्टिव है। वो टीवी, फिर फिल्मों और आजकल ओटीटी पर काम कर रहे हैं। आरिफ जकारिया को आपने कभी विलेन तो कभी पॉजिटिव रोल में देखा होगा। वो वो सितारा हैं जिनकी चमक आज भी इंडस्ट्री में बरकरार है। 11 नवंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे आरिफ के बारे में हम आपको बताते हैं वो बातें, जिनसे शायद आप अनजान हों। हमारी 'सैटरडे सुपरस्टार' सीरीज में पढ़िए आरिफ की फिल्मोग्राफी और निजी जिंदगी के बारे में। 11 नवंबर 1966 को जन्मे आरिफ जकारिया ने शुरुआत में '1947: अर्थ', 'दरमियान' से लेकर 'डांस लाइक ए मैन' जैसी फिल्मों में काम किया। जकारिया परिवार में सिर्फ आरिफ ही नहीं बल्कि उनके भाई-बहन भी काफी मशहूर हैं। आरिफ के चाचा रफीक जकारिया कांग्रेस के जाने-माने नेता रहे हैं। आरिफ के चाचा के अलावा उनके भाई आसिफ जकारिया भी राजनीति में सक्रिय हैं। वो कांग्रेस में हैं। वहीं, एक्टर के चचेरे भाई फरीद जकारिया अमेरिकी पत्रकार हैं।


आरिफ जकारिया की पत्नी
आरिफ ने 2002 में नम्रता शर्मा से शादी की थी। लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी और 8 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। साल 2010 में नम्रता और आरिफ ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। एक्टर का एक बेटा भी है। उनकी पूर्व पत्नी एक फैशन राइटर हैं।

कैसे की थी करियर की शुरुआत
आरिफ जकारिया सबसे लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। कॉलेज में थिएटर करते समय ही उन्होंने तय कर लिया था कि वह एक्टिंग में अपना करियर बनाएंगे। इसके बाद वह टीवी और फिल्मों में आ गए। शुरुआत में उन्होंने 'चुनौती', 'कर्मभूमि', 'धुंध', 'आरज़ू', 'कैंपस', 'काली एक अग्निपरीक्षा' समेत कई सीरियल्स में काम किया। आरिफ की खास बात यह है कि उन्होंने दुनियाभर में 700 से ज्यादा शोज में काम किया है।


पूरी दुनिया में कमाया नाम
आरिफ जकारिया के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि वे ऑस्ट्रेलियाई म्यूजिकल 'द मर्चेंट ऑफ बॉलीवुड' का भी हिस्सा हैं। इसकी कहानी कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट और उनके दादा बी हरिलाल से जुड़ी है।

आरिफ जकारिया की फिल्में
आरिफ ने 1998 में '1947: अर्थ' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इंडस्ट्री में कई दशक गुजार चुके आरिफ ने अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के साथ कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'संघर्ष', 'मिट्टी', 'प्यासा', 'हीरो', 'फुटपाथ', 'दीवार', 'हॉन्टेड', 'जिस्म 2', 'जन्नत 2', 'लुटेरा', 'कृष 3', 'राजी', 'मस्तान' और 'मिशन रानीगंज' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है।


आरिफ की दरमियान करने वाले थे शाहरुख
'दरमियान' भारतीय सिनेमा की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है जिसे श्याम बेनेगल की असिस्टेंट रहीं कल्पना लाजमी ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी थी जो एक ट्रांसजेंडर बच्चे को जन्म देती है। यह ट्रांसजेंडर किरदार 'इम्मी' सबसे पहले शाहरुख खान को ऑफर किया गया था। शाहरुख ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वह इस फिल्म के लिए फीस भी नहीं लेना चाहते थे। लेकिन उन्होंने मेकर्स के सामने एक शर्त रखी थी। दरअसल उस वक्त एक्टर्स एक साथ कई फिल्में कर रहे थे। शाहरुख ने कल्पना से मुलाकात की और उन्हें डेट्स भी दीं। लेकिन मेकर्स इतना लंबा इंतजार नहीं करना चाहते थे और उन्होंने फिर आरिफ जकारिया को कास्ट किया।