×

तीसरी बार मोदी सरकार आने की ख़ुशी में Anupam Kher ने किया रियेक्ट, एक्टर ने गिनाई BJP और नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां 

 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म अभिनेताओं में अनुपम खेर का नाम शामिल है। अक्सर देखा जाता है कि वह राजनीति के क्षेत्र में अपनी रुचि दिखाते हैं और राजनेताओं के बारे में अपनी राय देते हैं। खासकर भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी के बारे में अनुपम से आए दिन कुछ न कुछ पता चलता रहता है। इसी बीच शुक्रवार को अनुपम खेर का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें वह मोदी के पिछले 10 साल के शासन की उपलब्धियां गिनाते नजर आ रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं अनुपम के वीडियो पर।


अनुपम खेर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो
अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, देश को गर्व है कि एक बार फिर आप हमारा नेतृत्व करेंगे।


अनुपम खेर ने की हैं 500 फिल्में
फिल्म सारांश से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले अनुपम खेर ने हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी है। इस दौरान उन्होंने 500 से ज्यादा फिल्में की हैं, यही वजह है कि उन्हें इंडस्ट्री के दमदार अभिनेताओं में गिना जाता है।