×

Anjana Sukhani Birthday: बॉलीवुड s लेकर पंजाबी सिनेमा तक धूम मचा चुकी है अंजना, एक क्लिक में पढ़िए एक्ट्रेस का पूरा फ़िल्मी सफर 

 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -   आज 10 दिसंबर को बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सुखानी का जन्मदिन है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह तमिल, तेलुगु, मराठी और पंजाबी फिल्मों में भी अपना हुनर ​​दिखा चुकी हैं। अंजना 2008 में फिल्म 'गोलमाल रिटर्न्स' में कई बड़े अभिनेताओं के साथ नजर आई थीं। यह उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। आइए उनके जन्मदिन पर अंजना सुखानी के फिल्मी सफर पर एक नजर डालते हैं।


अंजना सुखानी को कई दर्शकों ने 'गोलमाल रिटर्न्स', 'कॉफी विद डी', 'हम दम' जैसी फिल्मों में अभिनय करते देखा है। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा साउथ सिनेमा में भी काम किया है। अभिनेत्री की गिनती खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। वह आज 10 दिसंबर को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं।अंजना सुखानी के चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अभिनेत्री का जन्म 10 दिसंबर 1978 को जयपुर में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था।फिल्मों में आने से पहले अंजना ने कई टीवी विज्ञापनों में काम किया था। लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा।


अंजना के चाहने वालों ने उन्हें 'संडे', 'हम दम', 'सुन ज़रा', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'कॉफी विद डी' जैसी फिल्मों में देखा है। वह अपनी खूबसूरत अदाओं और शानदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रही हैं।मुंबई में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद अंजना उच्च शिक्षा के लिए यूके चली गईं, जहां उन्होंने 'कार्डिफ मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी' से मैनेजमेंट की पढ़ाई की।जब अंजना मॉडलिंग कर रही थीं, तब उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ कैडबरी डेयरी मिल्क का विज्ञापन करने का मौका मिला। वह म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं।अंजना ने 2005 में फिल्म 'हम दम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें उसी साल एक तेलुगु फिल्म में काम करने का मौका मिला था। एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। अंजना की बहन मीना सुखानी भी एक्ट्रेस हैं।


अंजना साल 2008 में कई बड़े एक्टर्स के साथ फिल्म 'गोलमाल रिटर्न्स' में नजर आईं। यह उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इसके बाद वह 'जय वीरू', 'कॉफी विद डी', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स', 'मैक्सिमम' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजना लंबे समय से एक्टर रेहान खान के साथ रिलेशनशिप में हैं। अंजना टीवी रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।