×

अनुष्का के बाद ऐश्वर्या ने पहनी सव्यसाची की साड़ी, तो देखते रह गए लोग

 

एक महिला जितनी सुंदर भारतीय लिबास में लगती उतनी वेस्टर्न कपड़ों में नहीं। ये बात ​तो आपको मननी ही पड़ेगी। इसका ताजा उदाहरण है ऐशवर्या राय बच्चन। ऐश को साड़ी में जिसने भी देखा बस देखता ही रह गया। राजधानी दिल्ली में फर्स्ट लेडिस नामक एक इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन पहुची हुईं थी जहां पर ऐश्वर्या के अलावा मेनका गांधी भी मुख्यअतिथि के तौर पर निमंत्रित थी।

गोल्डन कलर की साड़ी और लाल कलर का ब्लाउज ऐश्वर्या पर खूब जम रहा है। इस साड़ी को सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। जैसे ही इवेंट में ऐश पहुची सभी की निगाहें उन पर गड़ गई। मन एंड चाइल्ड डेवलप्मेंट मिनिस्टर मेनका गांधी से भी मुलाकात की।

शनिवार शाम को ऐश्वर्या राय बच्चन सहित अन्य 111 महिलाओं को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया गया।

इन महिलाओं की अचीवमेंट को देखते हुए फर्स्ट लेडी इवेंट के दौरान यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया जाएगा। इसके चलते ऐश्वर्या दिल्ली पहुंची।

ऐश्वर्या राय बच्चन यूनाइटेड नेशन्स के साथ सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा जुड़ी रहीं। इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने नेत्रदान करने का फैसला भी किया हुआ है।

उन्होंने आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया को अपनी आंखें डोनेट करने का वादा किया है।