×

Urfi Javed ने तोड़ा फैंस का दिल, खा लिया शादी का लड्डू, वायरल हो रहा वीडियो

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। सोशल मीडिया सेंसेशन ऊर्फी जावेद अपने अजीबो गरीब फैशन स्टाइल की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हर बार ऊर्फी जावेद का एक अलग अंदाज में और ज्यादा बोल्डनेस के साथ मीडिया के सामने आ कर फैंस को हैरान कर देंती है। फैंस ऊर्फी जावेद के अतरंगी लुक को देखकर आश्चर्य चकित हो जाते है, और अपना सर पकड़ लेते है। बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट ऊर्फी जावेद अपने गेट अप की वजह से कई बार सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं। हालांकि उनके एक के बाद एक अतरंगी अवतार को देखकर ऐसा लगता हैकि ऊर्फी जावेद को ट्रोलिंग का कोई फर्क नहीं पड़ता है।

अब एक बार फिर से उर्फी जावेद अपने फैंस के सामने अतरंगी अवतार में पहुंची है जिसे देखने के बाद उनके चाहने वाले हैरान होने के साथ साथ परेशान भी कर दिया है। वो सब कुछ छोड़ कर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां हम आपको बता दें कि, ऊर्फी जावेद ने भी शादी का लड्डू खा लिया है। उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में वो कुर्ता पजामा पहने सोफे पर लेटे दिखाई दे रही हैं और फिर अचानक से उनके घर की बेल बजती है और कोई उन्हें शादी का लड्डू देकर चला जाता है।

फिर उस डिब्बे में से एक लड्डू निकालकर वो खाती हैं और कुछ ही पल में उनका गेटअप चेंज होकर हॉट और बोल्ड की जगह एक साड़ी में बदल जाता है। उर्फी जावेद का का ये वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिस पर उनके चाहने वाले अलग अलग कमेंट करते नजर आ रहे है। अगर हम बात करें उर्फी जावेद के काम की तो उनका हाल ही में म्यूजिक वीडियो हाय हाय ये मजबूरी रिलीज किया गया था। जिसके उनके चाहने वालों ने पसंद किया है।