×

Salman Khan और Ram Charan इस फिल्म के लिए आएंगे साथ, ऐसा होगा रोल

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्मों को लेकर व्यस्त है। जिसमे उनकी फिल्म टाइगर 3, किक 2 के अलावा किसी का भाई किसी की जान शामिल है। आपको बता दें कि, मेकर ने काफी समय पहले ही सलमान खान की इस फिल्म का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया था। अब सलमान खान की इस फिल्म में साउथ की सुपरस्टार अभिनेता राम चरण का एक स्पेशल डांस नंबर होने वाला है। 

बहुत से लोगों को नहीं पता है कि, राम चरण का रोल क्या होगा। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, राम चरण और सलमान खान फिल्मों में एक साथ डांस करने वाले हैं। यह खास गाना होने वाला है, कोई आइटम सॉन्ग नहीं होगा। राम चरण एक अच्छे डांसर है और सलमान खान इसका उपयोग करना चाहते हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/K36D16cvum4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/K36D16cvum4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

फिल्म किसी का भाई किसी की जान की खासियत राम चरण और सलमान खान का स्पेशल डांस नंबर होने वाला है। जो राम चरण के स्टाइल में होगा। उम्मीद की जा रही है कि, यह फिल्म रिलीज के बाद अच्छी खासी कमाई भी करने वाली है। सलमान खान और राम चरण को एक साथ फिल्म देखने के लिए उनके चाहने वाले भी उत्साहित हैं।

आपको बता दें कि राम चरण की पिछली रिलीज फिल्म ट्रिपल आर थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी और अब राम चरण फिल्म किसी का भाई किसी की जान में दिखाई देने वाले है। बता दें कि सलमान खान की फिल्म में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार एंट्री करेंगे। जिसमे पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम जैसे कलाकारों का नाम शामिल है।