×

स्टोर में पत्नी Deepika Padukone के पोस्टर को देखकर Ranveer Singh ने की ऐसी हरकत, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और मशहूर कपल है। दोनों को एक दूसरे के साथ अक्सर देखा जाता है और इन दोनों की जोड़ी को भी लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि, रणवीर सिंह उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं, जो मौके मौके पर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए अपना प्यार जताने से भी पीछे नहीं हटते हैं। कुछ दिनों पहले जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच अनबन की खबरें आई थी। तो उनके चाहने वाले काफी चिंता में आ गए थे लेकिन दोनों ने इसे महज एक अफवाह बताया था। हालांकि अब रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा किया है, जिससे उनकी तारीफ हो रही है। दरअसल बात है कि रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण पर प्यार लुटाने का मौका नहीं छोड़ते हैं।

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमे रणवीर सिंह एक स्टोर लॉन्च पर पहुंचते हैं। इस स्टोर में आते ही अभिनेता रणवीर सिंह की आंखें सामने पत्नी दीपिका के लगे पोस्टर पर जाती है। इस पोस्टर को देखते ही रणवीर सिंह ने भरी मीडिया के सामने दीपिका की दोनों हाथों से नजर उतारी और फिर उस पोस्टर पर प्यार से हाथ फेरा। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी के पोस्टर पर फ्लाइंग किस भी किया, फिर भरी भीड़ के सामने अपने प्यार का सबूत देते हुए अभिनेता ने खुशी से अपने दिल पर हाथ रखकर एक्शन में बताया कि, यह मेरी पत्नी है।

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। दीपिका ने भी इस वीडियो को शेयर किया और अभिनेता और अपने पति पर खूब प्यार लुटाया। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा कि, किसी ऐसे को ढूंढो जो तुम्हें ऐसे देखता हो जैसे तुम ही उसका पूरा संसार हो।

बता दें कि, इसे पहले भी रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के लिए सार्वजनिक मौके पर अपने प्यार को जाहिर कर चुके हैं। अगर हम बात करें रणवीर सिंह के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले है, जिसमे उनकी फिल्म सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी शामिल है। जबकि दीपिका पादुकोण प्रोजेक्ट के, द इंटर्न और पठान जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।