×

Salman Khan की इस धांसू फिल्म में हुई Ram Charan की धामकेदार एंट्री, बॉक्स आफिस पर होगा धमाका

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इस वक्त सुर्खियों में है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अब इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। जिसमे यह कहा जा रहा है कि, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में साउथ के सुपरस्टार अभिनेता राम चरण भी नजर आने वाले हैं।

इस खबर को जानने के बाद राम चरण के चाहने वालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। बता दें कि, बीते दिन जब फिल्म गॉडफादर का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। इस दौरान सलमान खान भी पहुंचे थे। सलमान खान ने बताया कि, जब गॉडफादर का ट्रेलर मुंबई में लांच हो रहा था, तब राम चरण ने कहा था कि वह उनकी फैन का हिस्सा बनना चाहते हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/9GPaj0OW-No?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/9GPaj0OW-No/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

वह मेरे पास आए और बोले मैं इसे करना चाहता हूं। मैंने उनको मना किया, लेकिन राम चरण ने कहा कि, वो मेरे साथ एक ही फिल्म में आना चाहते है। मुझे लगा कि वह ऐसे ही मजाक में बोल रहा है, मैंने उसको कहा कि हम इस बारे में कल बात करें और दूसरे दिन सुबह वह अपनी वैनिटी वैन लेकर आ गया।

मैंने उससे पूछा कि, तुम यहां क्या कर रहे हो। उसने कहा मैं यही होना चाहता हूं। जिसके बाद सलमान खान ने उन्हें फिल्म में कैमियो करने का मौका दिया। बता दें कि, फिल्म किसी का भाई किसी की जान इस साल 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का टीजर ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा।