×

इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक है Kartik Aaryan, महंगी गाड़ियों का भी रखते हैं शौक

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आपको बता दें कि, कार्तिक आर्यन ने 22 नवंबर 2022 को अपनी जिंदगी के 32 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि उनके पास कितने करोड़ की संपत्ति है। कार्तिक आर्यन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एंट्री बिना किसी गॉडफादर के की है और वह आज फिल्म इंडस्ट्री के टॉप हीरो की लिस्ट में है। कार्तिक आर्यन ने अपने करियर की शुरुआत लव रंजन द्वारा निर्देशित फिल्म प्यार का पंचनामा से की थी।

उनकी यह फिल्म लोगों को पसंद आई थी। इस फिल्म के बाद से अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके कार्तिक आर्यन आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। हालांकी कार्तिक आर्यन को यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष भी करना पड़ा था। वो अपने चार पांच दोस्तों के साथ ग्वालियर से मुंबई के वर्सोवा में उसी घर में रहते थे, जिस घर के आज वह मालिक है।

<a href=https://youtube.com/embed/2RhkAXiWu6U?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/2RhkAXiWu6U/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

कार्तिक आर्यन ने खुद इंटरव्यू में बताया था कि आज वह जिस घर में रह रहे हैं कभी वहीं पर वह रेंट पर रहा करते थे। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक आर्यन वरसोवा में आज जिस घर में रहते हैं उसके घर की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। कार्तिक आर्यन का मुंबई में सिर्फ लग्जरी हाउस यही नहीं बल्कि वह लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन है, उनके खुद के पास कई गाड़ियां है। आपको बता दें कि हाल ही में भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद प्रड्यूसर भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन को एक लग्जरी गाड़ी गिफ्ट की थी।

इसके अलावा उनके पास कई महंगी गाड़ी है, जिसमें बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, जिसकी कीमत 55 लाख रूपए है। इसके अलावा उनके पास लैंबरगीनी है, इसके अलावा कार्तिक आर्यन के पास एक रॉयल एनफील्ड क्लासिक। कार्तिक के पास एक मिनी कूपर भी है, जो अभिनेता ने अपनी मां को गिफ्ट की थी। एक वेबसाइट के अनुसार कार्तिक आर्यन की नेटवर्थ करीब 5 मिलियन है जो कि इंडियन रुपए में 36 करोड़ है। उनकी सालाना कमाई 6 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा वह अपनी फिल्मों से और ब्रांड एंडोर्समेंट से काफी अच्छी कमाई करते हैं।