×

Kangana Ranaut ने मधुबाला का गाना शेयर कर बॉलीवुड पर किया वार कहा, सिडक्शन का अश्लीलता से कोई लेना-देना नहीं

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती है। आपको बता दें कि, अब इसी बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसकी वजह से वो सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि यह कंगना रनौत ने अभिनेत्री मधुबाला की फिल्म हावड़ा ब्रिज के गीत आइए मेहरबां का एक वीडियो शेयर किया है। गाने का हवाला देते हुए कंगना रनौत ने लिखा कि, बिना वल्गर हुए भी लोगों को आकर्षित किया जा सकता है।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, सेंशुअलिटी, सिडक्शन का अश्लीलता और घटिया आइटम नंबरों से कोई लेना-देना नहीं है। इस गाने में सब कुछ है फिर भी महिला और उसके शरीर के अंगों को किस तरह से ऑब्जेक्टिफिकेशन नहीं है। आपको बता दें कि, यह गाना हावड़ा ब्रिज फिल्म का है, इसे गुरुदत्त ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अशोक कुमार लीड रोल में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेत्री कंगना रनौत ने बॉलीवुड में आइटम सॉन्ग को लेकर लताड़ लगाई है।

<a href=https://youtube.com/embed/gex-0maI56E?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/gex-0maI56E/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

बता दें कि, कुछ समय पहले बॉन्बे हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति को 2 साल की सजा सुनाई थी। उस पर एक नाबालिग लड़की को आइटम कहने का आरोप था। अदालत ने कमेंट करते हुए कहा कि, किसी भी लड़की को संबोधित करने के लिए आइटम शब्द का इस्तेमाल स्वाभाविक रूप से अपमानजनक है।

खबरों के अनुसार पिछले साल एक नेता ने कंगना रनौत को आइटम गर्ल कहा था। जिसके जवाब में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, यह मूर्ख जो कोई भी है क्या वह जानता है कि मैं कोई दीपिका, कैटरीना या आलिया नहीं हूं, मैं अकेली हूं, जिसने आइटम नंबर करने से इंकार कर दिया। बड़े हीरो की फिल्में करने से इंकार कर दिया। जिसने पूरे बॉलीवुड के गिरोहों के पुरुषों और महिलाओं को मेरे खिलाफ कर दिया।