×

हाई थाई स्लिट ड्रेस में कहर ढा रही Janhvi Kapoor, वायरल तस्वीरें लोगों को आ रही पसंद

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जानवी कपूर उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं, जो अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती है। इसके अलावा जानवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो चाहने वालों के साथ शेयर करती रहती है। अब इसी बीच जानवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर सामने आते ही सुर्खियों में है।

इन तस्वीरों में अभिनेत्री जानवी कपूर बला की खूबसूरत दिखाई दे रही है। जानवी कपूर अक्सर अपने ग्लैमरस लुक से कहर ढाती दिखाई देती और उनकी तस्वीरें सामने आते ही मिनटों में वायरल हो जाती हैं। अब उन्होंने जो ताजा तस्वीरें शेयर की है, उसमे उनका एक बार फिर से वो हॉट और खूबसूरत अवतार देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री जानवी कपूर के लुक की बात करें तो वो यहां पर क्रीम कलर की हाई थाई स्लिट ड्रेस में बेहद बोल्ड नजर आ रही है और इसके साथ उन्होंने मैचिंग इयररिंग और लाइट मेकअप कर रखा है।

बालों में बन बनाया हुआ और पैरों में मैचिंग फुटवियर पहनी है। उनका यह लुक लोगों को पसंद आ रहा है। अभिनेत्री जानवी कपूर की इन तस्वीरों पर कमेंट कर कई लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि, इन तस्वीरों को अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक मिल चुके हैं। जिसे आप खुद यहां पर देख सकते है, अगर हम बात करें जानवी कपूर के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जिसमे उनकी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही और दोस्ताना 2 जैसी फिल्में शामिल है।