×

Jacqueline Fernandez bail plea:15 नवंबर तक आगे बढ़ी जैकलिन की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने ईडी को लगाई फटकार

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस की अंतरिम जमानत को आगामी 15 नवंबर तक बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही कोर्ट ने अपना फैसला लिया है और अब अभिनेत्री की जमानत को लेकर आगामी 15 नवंबर को फैसला आएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जैकलीन फर्नांडिस से ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में उनका नाम आया है और वह पिछले काफी समय से इस केस को लेकर सुर्खियों में है। जैकलिन फर्नांडिस से कई बार ईडी ने पूछताछ भी की है।

जमानत को लेकर दिल्ली की एक अदालत ने फैसला दिया है। गौरतलब है कि, एक दिन पहले इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ईडी को फटकार लगाई थी। ईडी से कोर्ट ने पूछा कि, अभिनेत्री को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय कार्रवाई करने में भेदभाव बरतते हुए पिक एंड चूज का फार्मूला अपना रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/8Z6nKLMFhsE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/8Z6nKLMFhsE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

जैकलिन फर्नांडिस को कई बार ईडी पूछताछ के लिए बुला चुकी है और कई बड़े खुलासे भी हुए हैं। अभिनेत्री के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर किया गया था। ईडी ने अभिनेत्री की जमानत का भी विरोध किया है। ईडी का कहना है कि जैकलिन फर्नांडिस को जमानत नहीं दिया जाना चाहिए वो जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। साथ ही यह भी दलील दी कि, जैकलिन देश छोड़कर भाग सकती है।

Siddhaanth Surryavanshi Dies: अभिनेता Siddhaanth का अचानक 46 साल की उम्र में हुआ निधन, TV इंडस्ट्री में शोक की लहर

ईडी ने कहा कि हमने अपनी पूरी जिंदगी में 50 लाख रुपए नगद नहीं देखें लेकिन जैकलीन ने अपने मनोरंजन के लिए 7.14 करोड़ रुपए खर्च किए। इसके अलावा ईडी ने कहा कि, उसने भागने के लिए हर हथकंडे को अपनाया है, क्योंकि उसके पास पर्याप्त पैसा है। इस पर कोर्ट ने पूछा कि, अभिनेत्री को अब तक क्यों नहीं गिरफ्तार किया, अन्य आरोपी जेल में है। पिक एंड चूज की नीति क्यों अपना रहे हैं आप?

An Action Hero Trailer: आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अभिनेता की जान के पीछे पड़े जयदीप अहलावत

Yashoda review: इमोशन और एक्शन का डबल डोज है Samantha Ruth Prabhu की फिल्म यशोदा