×

पंजाबी सिंगर Alfaaz पर हुआ जानलेवा हमला, Honey Singh ने अस्पताल से तस्वीर शेयर कर लोगों से की दुआ की अपील

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की गोली मारकर 4 महीने पहले ही हत्या कर दी गई थी। उन पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई थी। अब इसी बीच सिद्दू मूसे वाला के बाद एक और पंजाबी सिंगर पर जानलेवा हमला हुआ है। इस बात की जानकारी मशहूर रैपर हनी सिंह ने अपने अधिकार का सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमे उन्होंने बताया है कि, मशहूर पंजाबी सिंगर अल्फ़ाज़ पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने अल्फाज की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमे वो अस्पताल के बेड पर लेटे और गंभीर रूप से घायल दिखाई दे रहे हैं, उनके सिर और बाकी जगह पर गहरी चोट भी लगी है।

इस वक्त की आज ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि पंजाबी सिंगर अल्फाज पर बीते शनिवार रात को जानलेवा हमला हुआ। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि वह बाल बाल बच गए, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि यह हमला किसने करवाया है इसके बारे में साफ तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है। हनी सिंह ने अल्फाज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, बीती रात मेरे भाई अल्फाज पर किसी ने हमला किया।

जिस किसी ने भी ये प्लान बनाया था, मैं उसे छोडूंगा नहीं, प्लीज उसके लिए दुआ करें। सोशल मीडिया पर हनी सिंह के इस पोस्ट पर उनके चाहने वालों की प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें ज्यादातर लोग सिंगर अल्फास के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि, 4 महीने पहले से मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर भी जानलेवा हमला हुआ था। उनका निधन भी हो गया था। उनके निधन के बाद से कई लोगों ने न्याय की मांग की थी, जिसकी पुलिस से पिछले काफी समय से जांच कर रही हैं।