×

Comedian Raju Srivastava Dies मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, दिल्ली के AIIMS अस्पताल में ली आखिरी सांसे

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। देश के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। आज कुछ समय पहले ही राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पिछले काफी समय से राजू श्रीवास्तव बीमार चल रहे थे। उनको बीते 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब इसी बीच एक बुरी खबर आ रही है।

राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे, उनका निधन हो गया है। देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे, उनका आज दिल्ली एम्स अस्प्ताल में कुछ समय पहले ही निधन हो गया। एबीपी न्यूल चैनल की खबर के अनुसार राजू श्रीवास्तव के पीए ने इस बात की पुष्टि की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजू श्रीवास्तव को बीते 10 अगस्त को अचानक दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से कई बार उनकी पत्नी और पीए ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट भी जारी की थी। लेकिन अब 42 दिन बाद उनका निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि खुद राजू श्रीवास्तव के पीए ने की है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का कुछ समय पहले ही निधन हुआ है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश कानपुर के रहने वाले थे और उन्होंने बतौर कॉमेडियन देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

इसके अलावा वह कई बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं जिसमे बाजीगर जैसी फिल्में शामिल है। आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव राजनीति में भी एक्टिव रह चुके और वह चुनाव भी लड़ चुके हैं। राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। आपको बता दें कि, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, तो कई लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी, हालांकि अब राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहे।