×

Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 ने रिलीज से पहले तोड़ा राजामौली की RRR का रिकॉर्ड

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म पुष्पा द राइज के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म पुष्पा द राइज की रिलीज के बाद से रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की जोड़ी सुर्खियों में है। अब फैंस को फिल्म के दूसरे पार्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को लेकर अक्सर अपडेट सामने आती रहती है। पुष्पा 2 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसे सुनने के बाद मेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/Q1NKMPhP8PY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Q1NKMPhP8PY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

दरअसल बात यह है कि कुछ महीने पहले फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खबर आई थी। इसके बाद अब फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म के ओवरसीज के राइट्स सुरक्षित करने के लिए 80 करोड़ ज्यादा की राशि तय की है। जिसे जानने के बाद कई लोग हैरान नजर आ रहे क्योंकि इस फिल्म की कीमत राजामौली की ट्रिपल आर से भी ज्यादा है। जानकारी के लिए बता दें कि ट्रिपल आर के ओवरसीज राइट 70 करोड में बिके थे।

Amitabh Bachchan ने अपनी शादी के दिनों को लेकर किया एक बड़ा खुलासा, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 रिलीज से पहले ही राजामौली की फिल्म ट्रिपल आर के रिकॉर्ड तोड़ रही है। बता दें कि, यह फिल्म कब रिलीज होगी, इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि, मेकर फिल्म को अगले साल अगस्त के महीने में रिलीज कर सकते हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन रश्मिका मंदाना के अलावा फहाद फासिल लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Abhishek Bachchan को करियर के शुरूआत में इस अभिनेता ने दी थी खास सलाह, आज तक अपना रहे जूनियर बच्चन

75 साल पुराने पुश्तैनी घर कृष्णा राज बंगले में होगा Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की बेटी का स्वागत, चल रही खास तैयारी